फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   48 घंटे से दो हजार लोगों की बती गुल

48 घंटे से दो हजार लोगों की बती गुल

Sun, 03 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
48 घंटे से दो हजार लोगों की बती गुल
अटरिया (सीतापुर)। अटरिया कस्बे में लगे ट्रांसफॉर्मर का तेल चोरी होने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई है। यहां की बत्ती गुल हुए 48 घंटे हो चुके हैं। इसके बावजूद अब तक यहां की बाधित विद्युतापूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। जिस कारण बाशिंदों को समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। वहीं, व्यापारियों का रोजगार चौपट हो रहा है। इससे करीब दो हजार लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन

अटरिया कस्बे में पशु चिकित्सालय के पास ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। इस ट्रांसफॉर्मर से अटरिया कस्बे में विद्युत आपूर्ति की जाती है। लेकिन दो दिन पहले चोरों ने ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी कर लिया, जिससे इसका चलना बंद हो गया है। हालात यह हैं कि कस्बे में विद्युतापूर्ति बाधित हुए 48 घंटे बीत चुके हैं। इसके बावजूद अब तक यहां की बाधित विद्युत आपूर्ति ठीक नहीं कराई जा सकी है। जिस कारण पूरे कस्बे की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व पॉवर कॉर्पोरेशन को दी, लेकिन अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इसके कारण इस गर्मी में लोग बेहाल है। बत्ती गुल होने से घरों में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। वही व्यापारियों का रोजगार चौपट हो रहा है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से करीब दो हजार लोग परेशान हैं। अवर अभियंता मिथिलेश कुमार यादव का कहना है कि ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने की सूचना मिली है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed