फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   35 लाख से चमकेंगे सीमा क्षेत्र के गांव

35 लाख से चमकेंगे सीमा क्षेत्र के गांव

Wed, 16 May 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
35 लाख से चमकेंगे सीमा क्षेत्र के गांव
बहराइच। भारत-नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र के गांवों की सूरत संवारी जाएगी। इस पर लगभग 35 लाख खर्च होंगे। परियोजना को शासन ने हरी झंडी दी है। ग्राम चितलहवा में 16 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा।
विज्ञापन


बर्दिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में अतिरिक्त भवनों के निर्माण पर 19 लाख रुपये खर्च होंगे। समाज कल्याण निर्माण निगम को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीन माह में काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


नेपाल सीमा से सटे बहराइच जनपद के विकासखंड मिहींपुरवा में बार्डर एरिया डेवलेपमेंट योजना के तहत जिला प्रशासन ने विकास की कार्य योजना तैयार की है।

इसके तहत विकासखंड मिहींपुरवा के नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र के चितलहवा गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाना है।

इस सामुदायिक भवन के निर्माण का उद्देश्य गांव में लोगों को मांगलिक व अन्य सामाजिक कार्यों के लिए एक समुचित स्थान मुहैया कराना है।

ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली सरकारी योजनाओं और बैठकों में भी सामुदायिक भवन का उपयोग किया जाएगा। इस भवन के निर्माण पर लगभग 16 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिहींपुरवा विकासखंड के ही नेपाल सीमा से सटे ग्राम पंचायत बर्दिया के प्राथमिक विद्यालय में भी भवन निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव बनाया गया है।

दोनों परियोजनाओं का प्रस्ताव फरवरी में शासन को भेजा गया था, जिसे शासन ने हरी झंडी दी है। समाज कल्याण निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता ओपी सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में दो अतिरिक्त भवनों का निर्माण होना है।


आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस भवन के निर्माण पर लगभग 19 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सामुदायिक भवन भी भूकंपरोधी बनेगा। निर्माण के लिए निविदाएं मांग ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed