{"_id":"5afb248a4f1c1bdd408b589d","slug":"91526408330-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"274 शिकायतों में 29 का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
274 शिकायतों में 29 का हुआ निस्तारण
Updated Tue, 15 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर मंगलवार को तहसीलों में 274 शिकायतें आईं, जिसमेें से 29 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ. आरके प्रजापति ने ऊंचाहार तहसील में शिकायतों को सुनकर निपटारा किया। एडीएम ने कहा कि सभी शिकायतों का निपटारा सात दिन में पूरा कर लिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शासन की मंशा है कि लोगों की शिकायतों पर प्राथमिकता से ध्यान रखा जाए। एडीएम ने 41 शिकायतों में चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
उपजिलाधिकारी महाराजगंज एस सुधाकरन ने 44 शिकायतें सुनीं। उन्होंने छह शिकायतों का मौके पर निपटारा किया। एसडीएम सदर गौरव शुक्ला के सामने शिकायत लेकर 46 लोग पेश हुए। उन्होंने मौके पर छह शिकायतों का निपटारा किया। इसके अलावा डलमऊ में 55 शिकायतों में आठ और सलोन में 88 में पांच शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया। शेष शिकायतों को सात दिन में निस्तारित करने के आदेश दिए गए।