{"_id":"5ac3c9764f1c1bc2618b5588","slug":"91522780534-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार जुलाई में वितरित होगी निशुल्क यूनिफॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार जुलाई में वितरित होगी निशुल्क यूनिफॉर्म
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। जिले में संचालित परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के साथ अन्य चिह्नित विद्यालयों (कुल 1,848) में पढ़ने वाले 1.84 लाख बच्चों को इस वर्ष जुलाई माह में निशुल्क यूनिफार्म मिल जाएगी। बच्चों को सत्र के आरंभ में यूनिफॉर्म मिल सके इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने शासन को मांग पत्र भेजकर 7.36 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने का अनुरोध किया है।
जिले में संचालित 1337 प्राथमिक, 433 उच्च प्राथमिक, 15 राजकीय व पांच मदरसा के साथ बेसिक शिक्षा विभाग के 33 व माध्यमिक शिक्षा विभाग के 25 अनुदानित स्कूलों में (कुल संख्या 1,848) कक्षा एक से आठ तक में नामांकित बच्चों को शासन प्रत्येक शैक्षिक सत्र में निशुल्क यूनिफॉर्म (प्रति छात्र दो सेट) देता है।
बच्चों को शिक्षण सत्र के प्रारंभ में यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जा सके इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से भेजे गए मांगपत्र के आधार पर धनावंटन किया जाता है। यूनिफॉर्म बांटने की जिम्मेदारी विद्यालय में गठित एसएमसी व प्रधानाध्यापक की होती है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने 1.84 लाख बच्चों के नामांकन का हवाला देते हुए 7.36 करोड़ रुपये (प्रति यूनिफॉर्म 200 रुपये की दर से प्रति विद्यार्थी दो यूनिफार्म के लिए 400 रुपये) आवंटित किए जाने की मांग की है। विभाग को उम्मीद है कि इस बार सरकार अप्रैल माह में ही धन आवंटित कर देगी, जिससे जुलाई में स्कूल खुलते ही बच्चों को यूनिफॉर्म मिल जाएगी।