{"_id":"5ac277ba4f1c1ba8618b50c4","slug":"91522694074-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। तस्कर ने भारतीय बाजार से कोरेक्स सिरप खरीदकर उसे स्प्रिट की शीशी में भर लिया। इसके बाद सब्जियों की खेप में सिरप व नशीली गोलियां को छिपाकर नेपाल पहुंच गया।
इलाका प्रहरी पुलिस ने जांच के दौरान युवक को पकड़ लिया। बरामद सिरप को सीज कर युवक को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक 600 मिलीलीटर सिरप बरामद हुई है।
सीमा पर प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री पर रोक है। लेकिन इसके बाद भी तस्कर नित नए तरीके अपनाकर उसकी खरीद फरोख्त कर रहे हैं।
बांके जिला के इलाका प्रहरी कार्यालय इंचार्ज जमुनहा सुधीर खड़का ने बताया कि नशीली दवाओं की तस्करी सीमा पर बढ़ गई है। सुरक्षा कड़ी की गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को इलाका प्रहरी की पुलिस जांच कर रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान एक युवक द्वारा सब्जी की खेप में सिरप ले जाने की जानकारी मिली। इस पर युवक को रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास 600 मिलीलीटर प्रतिबंधित खांसी की सिरप कोरेक्स मिली।
इसके अलावा खेप में डायलेक्स, विनसरेक्स, नाइट्रावेट भी मिला। इस पर युवक को हिरासत में ले लिया गया। इंचार्ज ने बताया कि बरामद सामान को सीज कर तस्कर को जेल भेज दिया गया है। उसकी पहचान रामसागर सुनार निवासी लहरपुर के रूप में हुई है।