{"_id":"5abe7f524f1c1bdc618b4920","slug":"91522433874-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर के हमले में दो महिलाएं घायल, एक लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवर के हमले में दो महिलाएं घायल, एक लखनऊ रेफर
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगली जानवर के हमले में दो महिलाएं घायल
लालगंज (रायबरेली)। जगतपुर रामगढ़ी व सातनपुर गांव में जंगली जानवर के हमलों में दो महिलाएं जख्मी हो गईं। सूचना पर तहसीलदार, पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
घायल महिलाओं को सीएचसी लाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वन विभाग की टीम जंगली जानवर की तलाश में कांबिंग कर रही है।
जगतपुर रामगढ़ी गांव निवासिनी धुन्नी देवी पत्नी ज्ञान सिंह यादव ने बताया कि वह गांव के बाहर सरसों की मड़ाई कर रही थी। तभी उस पर एक जंगली जानवर ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन
शोर मचाने पर ग्रामीण उसे बचाने दौड़े। ग्रामीणों को आता देख जंगली जानवर भाग गया। ग्रामीणों की माने तो जंगली जानवर तेंदुए जैसा दिख रहा था।
उधर, सातनपुर गांव निवासिनी गंगाजली उर्फ कलावती पत्नी फत्ते सिंह ने बताया कि वह गांव के किनारे स्थित रेलवे लाइन के निकट नित्यक्रिया के लिए गई थी।
तभी उस पर किसी जंगली जानवर ने हमला बोल दिया। साथ गई महिलाएं उसे बचाने के लिए दौड़ीं तो जंगली जानवर भाग गया।
दोनों महिलाओं को सीएचसी लाया गया, जहां धुन्नी देवी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परिवारीजन महिला को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले गए हैं। सूचना पर तहसीलदार जगन्नाथ सिंह, सीओ आरपी शाही, प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह व वन विभाग के कर्मचारी सातनपुर पहुंचे।
जंगली जानवर के हमले से आसपास के गांवों में दहशत है। तहसीलदार ने बताया कि वन विभाग की टीम को जांच के लिए लगाया गया है।
गांव के आसपास जंगल है। वन विभाग की टीम को अभी तक जंगली सुअरों के अलावा और कुछ नहीं मिला है। ग्रामीणों को सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं।