{"_id":"5ab68c0e4f1c1bec3f8b4c39","slug":"91521912846-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग के फेर में बाबा समेत छह दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग के फेर में बाबा समेत छह दबोचे
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनगरी में एक बाबा के अपहरण की सूचना से पुलिस हलाकान हो गई। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते घटना के कुछ ही घंटे बाद ही बाबा सहित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों से पुलिस को तहरीर दी गई है।
दंतधावन कुंड निवासी बाबा रामकुमार दास के अपहरण की सूचना शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई और जगह-जगह नाकेबंदी कर बाबा की तलाश की जाने लगी। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पिपरी टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान बाबा व अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने दबोच लिया। सीओ अयोध्या राजकुमार ने बताया है कि दोनों पक्षों से तहरीर दी गई है। एक पक्ष का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ बाबा के संबंध हैं। पत्नी को बाबा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिलने का भी आरोप लगाया गया। वहीं बाबा की तरफ से दी गई तहरीर में रुपयों के लेनदेन में अपहरण का आरोप लगाया गया है।
शुक्रवार देर रात सुल्तानपुर जनपद के रहने वाले एक परिवार ने कथित बाबा को आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने पर मारपीट की और उसके बाद साधु को उसके कमरे से उठा ले गए। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि साधु के आश्रम पर यह महिला पति के साथ एक वर्ष पूर्व किराए पर रहती थी। शुक्रवार को दवा लेने के बहाने महिला फैजाबाद आई थी। देर शाम पति ने जब महिला की जानकारी ली तो उसने बाबा के आश्रम पर रुकने की बात कही। पहले से ही शक के दायरे में महिला की इस बात पर बोलेरो से अयोध्या पहुंचे महिला के पति व अन्य लोगों ने बाबा के साथ महिला को आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने पर हंगामा कर बाबा को उठा लिया। इस मामले में बाबा की तरफ से दी गई तहरीर में महिला के परिवारीजनों को 70 हजार रुपये देने की बात करते हुए वापस न देने का आरोप लगाया है। सीओ ने बताया कि इस मामले में बाबा सहित अपहरणकर्ताओं गिरिजा शंकर, सतीश चंद्र तिवारी, आदर्श, अरविंद व चंदन को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।