फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आज जन्मेंगे राम, अयोध्या में उल्लास

आज जन्मेंगे राम, अयोध्या में उल्लास

Sat, 24 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
आज जन्मेंगे राम, अयोध्या में उल्लास
अयोध्या। रामनवमी का महापर्व रविवार को है, इसको लेकर अयोध्या मानों निहाल सी हो गई है। रामनवमी को लेकर चहुंओर लोगों मेें उल्लास है। योग लगन ग्रहवार तिथि सकल भये अनुकूल चर अरु अचर हर्ष युत राम जनम सुख मूल... राम जन्म का प्रसंग निरूपित करती रामचरितमानस की यह पंक्ति राम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर साकार प्रतीत हो रही है। राम जन्मोत्सव के लिए मंदिर जहां सजधज गए हैं, वहीं रामनगरी की परिधि में लाखों श्रद्धालु पहुंच चुके हैं और सबके चेहरे पर राम जन्मोत्सव की शुभ घड़ी की प्रतीक्षा का उल्लास झलक रहा है। मंदिरों में गीत, संगीत एवं अध्यात्म की त्रिवेणी बह रही है। मंदिरों में आयोजित हो रहे धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखलाएं पूरे रौ में हैं। समूचा मेला क्षेत्र कथा-प्रवचन व श्रीराम की स्तुतियों से गुंजायमान हो रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा सख्त कर दी है। सुरक्षा की कमान एटीएस व आरएएफ ने संभाल रखी है। ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी के जरिए मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। वहीं अयोध्या में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

चैत्र रामनवमी मेले को लेकर श्रीराम जन्मोत्सव का दृश्य अयोध्या में सजीव हो उठा है। रामनवमी की पूर्व संध्या से ही नगरी श्रीराम के जन्म को लेकर उत्सव के रंग में डूब गई है। पर्व पर आराध्य के दर्शन-पूजन के लिए देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई है। मेले में सुरक्षा सख्त करने के साथ ही सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस व प्रशासन के अफसर मेला क्षेत्र में कैंप कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं की मॉनिटिरिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। भीड़ के मद्देनजर मेला क्षेत्र में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। शनिवार को हनुमानगढ़ी दर्शनार्थ भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने हनुमान जी महाराज के दरबार में माथा टेका। चटक धूप भी आस्था के आगे बौनी साबित प्रतीत हो रही थी। हनुमानजी महाराज को प्रणाम कर श्रद्धालुओं नेकनक भवन, रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई। मेलाधिकारी एडीएम सिटी ने बताया कि 25 मार्च को मुख्य पर्व होगा। इस दिन करीब 12 से 15 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


दो दिन मनेगी रामनवमी, श्रीरामजन्मभूमि, कनक भवन में आज प्रगट होंगे रामलला
रामनगरी के मठ-मंदिरों में जन्मोत्सव की तैयारी पूरी हो गई है। अयोध्या मेें दो दिन रामनवमी मनेगी। 25 मार्च को कनक भवन व रामजन्मभूमि सहित अन्य मंदिराें में जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वहीं श्रीरामबल्लभा कुंज, डाडिया मंदिर, हिंदूधाम सहित अन्य मंदिरों में 26 मार्च को जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कनक भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भक्तों की श्रद्धा का केंद्र बने हुए हैं। यहां रामजन्मोत्सव का मुख्य उत्सव होता है, यहां विभिन्न प्रांतों से आए कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें से सभी को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। दशरथ महल बड़ा स्थान में जन्मोत्सव की तैयारी पूरी हो गई है। अपराह्न 12 बजते ही जन्मोत्सव का उल्लास छलक उठेगा। अबीर-गुलाल एवं पुष्पों की वर्षा होगी। डॉ. राघवेश दास वेदांती ने बताया कि हिंदू धाम में जन्मोत्सव पर सवा क्विंटल धनिया की पंजीरी प्रसाद रूप में भक्तों को वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी से मेला क्षेत्र की निगरानी
प्रशासन द्वारा रामनवमी के मुख्य पर्व को लेकर रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य कर दिया है। एसपी सिटी अनिल सिंह ने बताया कि ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी से मेलाक्षेत्र व प्रमुख मंदिरों की निगरानी की जा रही है। एक कंपनी एटीएस भी मेला क्षेत्र में लगा दी गई है। बताया कि दो कंपनी आरएएफ, 6 एडीशनल एसपी, 14 डिप्टी एसपी, 100 सब इंस्पेक्टर, 600 आरक्षी, 250 रिक्रूट, 7 कंपनी पीएसी, 1 कंपनी बाढ़ राहत दल सहित बड़ी संख्या में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त डाग स्कवॉयड, बम स्कवॉयड, एंटी सेबोटाज टीम सहित खुफिया विभाग के कर्मी मेला क्षेत्र में तैनात किए गए हैं। चप्पे-चप्पे की निगेहबानी की जा रही है।


अफवाहों पर न दें ध्यान श्रद्धालु
मेला प्रशासन ने श्रद्धालु-भक्तों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने अपील की है कि मुख्य पर्व पर लाखों की भीड़ के बीच सरयू स्नानघाट से प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं को दर्शन व्यवस्था में किए गए फेरबदल से भटकने की संभावनाएं ज्यादा होंगी। ऐसी स्थिति में श्रद्धालु अपने ठहराव वाले स्थलों का पूरा पता व वहां के स्वामी का मोबाइल नंबर जरूर पास रखें। साथ ही किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें। मेला क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध, व्यक्ति या वस्तु दिखाई पड़ती है तो तत्काल इसकी सूचना सुरक्षाकर्मियों को दें। बताया कि श्रीराम अस्पताल में एक संदिग्ध बैग मिलने की सूचना मिली थी, तत्काल जांच की गई बैग श्रद्धालु का निकला। इस तरह की अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed