{"_id":"5ab29e444f1c1b91778b6bdd","slug":"91521655364-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैंक्युलाइज कर तीन आदमखोर कुते दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैंक्युलाइज कर तीन आदमखोर कुते दबोचे
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैंक्युलाइज कर तीन आदमखोर कुत्ते दबोचे
सीतापुर। खैराबाद थाना क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने आदमखोर कुत्तों के झुंड में से तीन को बुधवार को लखनऊ से आई एक्सपर्ट की टीम ने ट्रैंक्युलाइज कर काबू में कर लिया। अन्य आदमखोर कुत्तों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि अभी करीब 10 कुत्तों को काबू करना बाकी है।
क्षेत्र में आदमखोर कुत्तों को काबू में करने के लिए लखनऊ से एक्सपर्ट डॉ. विकास सिंह को बुलाया गया है। बुधवार को रेंजर एके पांडेय, डॉ. संजय कुमार, डॉ. एसके सिंह, सतीश मिश्र, महेंद्र सिंह, कैलाश आदि ने टीम के साथ खैराबाद के कर्बला पुरवा के पास मैदान में घेराबंदी की।
यहां एक बाग में कुत्तों का झुंड मौजूद था। इससे पहले कि आदमखोर कुत्ते कुछ हरकत करते, उनमें से तीन को ट्रैंक्युलाइज कर लिया गया। तीन कुत्तों के बेहोश होते ही बाकी के कुत्ते वहां से भाग गए। टीम ने बेहोश पड़े तीनों कुत्तों को पिंजरे में डाला और 10 अन्य आदमखोर कुत्तों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
टीम ने क्षेत्र के बद्री खेड़ा, कोलिया, महेशपुर, पहाड़पुर, रहीमाबाद, गुरपलिया, नेवादा, टिकरिया, जैनापुर, जैती खेड़ा, कस्बा खैराबाद आदि गांवों के आसपास कुत्तों की तलाश की, मगर अन्य आदमखोर कहीं नजर नहीं आए। रेंजर एके पांडेय ने बताया कि, अभियान जारी है।
लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। जल्द ही झुंड के सभी आदमखोर कुत्तों को पकड़ लिया जाएगा। इधर कुत्तों के पकड़े जाने की खबर से क्षेत्र के बाशिंदों ने राहत की सांस ली है।