फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अब डीआईओएस खुद कराएंगे परीक्षा व मूल्यांकन

अब डीआईओएस खुद कराएंगे परीक्षा व मूल्यांकन

Wed, 21 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
अब डीआईओएस खुद कराएंगे परीक्षा व मूल्यांकन
अब डीआईओएस खुद कराएंगे परीक्षा व मूल्यांकन
विज्ञापन


सीतापुर। सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज के फेल विद्यार्थियों के मामले में जिला प्रशासन ने निर्णय ले लिया है। अब डीआईओएस खुद प्रश्नपत्र तैयार कराकर परीक्षा कराएंगे।

साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी कराएंगे। इसमें कॉलेज की कोई भूमिका नहीं रहेगी। जल्द ही परीक्षा की तिथि घोषित कर दी जाएगी।

मालूम हो कि सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के विद्यार्थी कॉलेज पर जान-बूझकर फेल करने का आरोप लगाते हुए दो दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं।

मंगलवार को विद्यार्थियों ने डीएम से मिलकर शिकायत भी दर्ज कराई थी। मामले की जांच कर रहे डीआईओएस का कहना है कि, डीएम को मामले से अवगत करा दिया गया है।

उन्होंने परीक्षा दोबारा कराने की बात कही है। डीआईओएस ने बताया कि, फेल 104 विद्यार्थियों की फिर से परीक्षा कराई जाएगी। प्रश्नपत्र वह खुद ही तैयार कराएंगे।
विज्ञापन


साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी कराएंगे। इसमें कॉलेज का कोई सहयोग नहीं लिया जाएगा। कॉलेज के विद्यार्थियोें का आरोप है कि, उन्हें सीबीएसई व यूपी बोर्ड का पाठ्यक्रम तैयार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में विद्यार्थियों से उनकी नोटबुक मंगाई गईं हैं। साल भर पढ़े कोर्स से ही प्रश्नपत्र तैयार होंगे। इसी आधार पर परीक्षा कराई जाएगी। जल्द ही परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।


कॉलेज का एक शिक्षक शपथपत्र देने के बावजूद कोचिंग में पढ़ाता मिला है। इसके साथ ही बच्चों ने दोनों बोर्ड से पढ़ाई कराने का आरोप लगाया है।

इस पर डीआईओएस ने कॉलेज को नोटिस जारी कर पूरे मामले में जवाब तलब किया है। डीआईओएस देवकी सिंह का कहना है कि, जवाब आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed