फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आग में 12 आशियाने राख, दो झुलसे

आग में 12 आशियाने राख, दो झुलसे

Wed, 17 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
आग में 12 आशियाने राख, दो झुलसे
जरवलरोड (बहराइच)। धनराजपुर ग्राम पंचायत में बसे बाढ़ व कटान पीड़ितों के मकान में अचानक आग लग गई। किसी तरह सभी ने भाग कर जान बचाई। 12 मकान जलकर राख हो गए। घर के आंगन में बंधे मवेशियों को निकालने की कोशिश में दो ग्रामीण भी झुलस गए। उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सूचना पर उप जिलाधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। पीड़ित परिवारों के लोग खुले-आसमान तले गुजर बसर करने को मजबूर हैं। जरवल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नियामतपुर व अहाता गांव के बाढ़ व कटान पीड़ित परिवार के लोग धनराजपुर ग्राम पंचायत में ग्राम समाज की जमीन पर बीते दो साल से मकान बनाकर रह रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार रात परिवार के लोग खाना खाकर घर में लेटे थे, तभी गांव निवासी रामचंदर के मकान में अचानक आग लग गई। घर में मौजूद परिवारीजनों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। जब तक आग बुझाने की कोशिश की जाती, तब तक लपटों ने प्रेम कुमार, पराग, सोनू, विजय कुमार, कुंवारा, बुधराम, सुकई समेत 12 लोगों के मकानों को आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार मच गई। जैसे-तैसे घर के अंदर मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई। गांव निवासी ओमप्रकाश और पराग आंगन में बंधी गायों को खोलकर बाहर निकालने लगे, तभी आग की लपट में आकर झुलस गए। किसी तरह अन्य ग्रामीणों ने कंबल की मदद से दोनों की जान बचाई।

सूचना पर उप जिलाधिकारी कैसरगंज पंकज कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्र व क्षेत्रीय राजस्वकर्मी मौके पर पहुंचे। 12 परिवारों के 150 से अधिक लोग खुले आसमान तले रहने को मजबूर हैं।

50 हजार से अधिक की नकदी जली
जो मकान आग की भेंट चढ़े हैं, सभी मेहनत मजदूरी पेशा करने वालों के हैं। गांव निवासी रामचंदर ने बताया कि उसने हाल ही में 15 हजार रुपये में भैंस बेची था। दूसरी भैंस खरीदने के लिए नकदी घर में रखी थी।

नकदी जल गई। कैटर्स का काम करने वाले प्रेम कुमार ने बताया कि 20 हजार रुपये एक दिन पहले उसे पेशगी के तौर पार शादी की बुकिंग के लिए मिला था। उसी से भोजन का इंतजाम करना था। पराग व अन्य ग्रामीणों के घरों में रखी नकदी आग की भेंट चढ़ी।


ग्रामीणों को दी जा रही राहत सामग्री
उप जिलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि अग्निकांड पीड़ितों की सहायता के लिए राहत सामग्री का वितरण शुरू कर दिया गया है। प्रत्येक परिवार को गेहूं, चावल, तिरपाल, कंबल व अन्य सामग्री मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed