{"_id":"5a1dabd54f1c1b86698be664","slug":"91511893973-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ-बहराइच मार्ग पर हुआ हादसा
जरवल (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कैसरगंज के पवही गांव के निकट तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुजुर्ग अपनी बेटी के ससुराल जाने के लिए घर से निकला था।
जरवलरोड थाना अंतर्गत परसोहर गांव निवासी दीनदयाल वर्मा (60) पुत्र भगौती वर्मा की पुत्री की ससुराल ग्राम पंचायत पवही में है। बेटी के घर जाने के लिए दीनदयाल मंगलवार दोपहर बाद साइकिल से घर से निकला। जब वह पवही गांव के मोड़ पर पहुंचा।
तभी लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। बुजुर्ग साइकिल समेत सड़क पर गिर गया। कार उसे रौंदते हुए कुछ दूरी पर जाकर रुकी। गांव के लोग एकत्रित हो गए। ग्राम प्रधान माता प्रसाद जायसवाल की सूचना पर कैसरगंज थानाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।