{"_id":"59b4304d4f1c1bfe7f8b57bd","slug":"91504981069-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से बच्ची की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से बच्ची की मौत, भाई घायल
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंडासा थाना क्षेत्र के डूंडी गांव में शनिवार सुबह हुआ हादसा
अमरगंज (फैजाबाद)। थाना क्षेत्र खंडासा के डूंडी गांव में शनिवार सुबह दीवार गिरने से दो बच्चे दब गए। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई जबकि एक अन्य मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
डूंडी गांव निवासी अमरनाथ यादव की आठ साल की बच्ची खुशबू व उसका चार साल का चचेरा भाई किशन पुत्र विश्वनाथ यादव शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर के सामने खड़ंजे पर खेल रहे थे।
इस दरम्यान पड़ोस के रामबरन कोरी के घर की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर दोनों मासूमों के ऊपर गिर गई। इसमें दोनों बच्चे दीवार के मलबे में दब गए। आननफानन में ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को मलबे से बाहर निकालकर सीएचसी रुदौली भेजवाया, जहां पर बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जबकि गंभीर रूप से घायल मासूम किशन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां स्थिति में सुधार न होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। एसओ खंडासा रामचंद्र सरोज ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।