{"_id":"59627de84f1c1be6538b4568","slug":"91499626984-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध समीक्षा बैठक में अप्टा हत्याकांड का मुद्दा गूंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध समीक्षा बैठक में अप्टा हत्याकांड का मुद्दा गूंजा
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराध समीक्षा बैठक में अप्टा हत्याकांड का मुद्दा गूंजा
रायबरेली। पुलिस लाइंस सभागार में रविवार को आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में अप्टा मजरे इटौरा कांड का मुद्दा छाया रहा। प्रभारी एसपी एवं एएसपी शशिशेखर सिंह ने सीओ व थानेदारों को साफ लहजे में कहा कि सतर्क रहिए। फिर ऊंचाहार थाना क्षेत्र की तरह दिलदहलाने वाला जैसा नरसंहार न हो। क्षेत्र की हर जानकारी रखें। कहीं पर विवाद जैसी स्थिति की जानकारी हो तो तत्काल कार्रवाई करें।
तीन घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में एएसपी ने पूरा फोकस क्राइम कंट्रोल पर दिया। एक-एक थानेदार से उनके यहां के आपराधिक घटनाओं की जानकारी ली। पेंडिग मर्डर, लूट, चोरी की घटनाओं का तत्काल खुलासा करने की बात कही। अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि विवेचनाओं के निस्तारण में ढिलाई बरतने वाले थानेदार कुर्सी पर नहीं रह पाएंगे। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाए। कहा कि थाने पहुंचने वाले फरियादियों से अच्छे से पेश आया जाए। सावन माह को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी चूक बड़ी घटना बन सकती है। इसलिए छोटी घटनाओं को भी बड़ी घटनाओं की तरह लें। इस मौके पर सीओ डलमऊ एसपी उपाध्याय, सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव समेत सभी सीओ और थानेदार मौजूद रहे।