{"_id":"595bd8114f1c1bcc3a8b4805","slug":"91499191313-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ दिए शपथ पत्र
श्रावस्ती। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मंगलवार को 13 सदस्यों ने डीएम के समक्ष शपथ पत्र प्रस्तुत किया। सदस्यों ने शपथ पत्र में अध्यक्ष पर कई आरोप भी लगाए हैं। डीएम ने शपथ पत्र को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा है। जिले में कुल 22 जिला पंचायत सदस्य हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष साक्षी कैराती के खिलाफ तेरह जिला पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव देकर बैठक बुलाने की मांग की है। इसके लिए जिला पंचायत सदस्य रमन सिंह, विभा सिंह, गिरजेश कुमार पाठक, राम अभिलाख यादव, मनीराम, ऊषा देवी वर्मा, हसीना, देवतादीन, लीना देवी, मंशा देवी, अंकित कुमारी, मोलहू राम व अजितेंद्र कुमार स्वयं डीएम दीपक मीणा के समक्ष मंगलवार शाम उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने डीएम से अविश्वास प्रस्ताव के लिए तत्काल सदन बुलाने की मांग शपथ पत्र देकर की। इस दौरान सदस्यों ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष की ओर से जिला पंचायत के किसी कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है। वित्तीय अनियमितताएं की जा रही हैं। जिला पंचायत के कार्य के प्रति व्यक्ति विशेष तथा योग्य व्यक्तियों के साथ विभेद करते हुए सदस्यों के विरुद्ध भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। मौजूदा समय में जिला पंचायत में कुल बाइस सदस्य हैं। जिले में साक्षी कैराती निर्विरोध रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई थी। विगत सरकार में साक्षी कैराती की मां इंद्राणी वर्मा भिनगा विधानसभा क्षेत्र से सपा की विधायक थीं। डीएम ने सदस्यों से शपथ पत्र लेकर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान सांसद दद्दन मिश्रा व श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे सदस्यों के साथ मौजूद रहे। इस दौरान सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा कि जिला पंचायत के अंदर केवल भ्रष्टाचार ही व्याप्त है। यहां नियमानुसार कुछ भी नहीं हो रहा। केवल सरकारी धन की लूट हो रही है। आम जनता के हित में कोई भी व्यक्ति सोचने वाला नहीं है। भाजपा सरकार में अराजकता का कोई स्थान नहीं। इसलिए अविश्वास प्रस्ताव के लिए शपथ पत्र दिया गया है। जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष साक्षी कैराती का कहना है कि स्थितियों पर नजर रखी जा रही है। स्थितियों का मूल्यांकन कर निर्णय लिया जाएगा।