{"_id":"6853205552647d552507aeda","slug":"9138-attendance-in-common-paramedical-entrance-exam-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1256219-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कॉमन पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा में 91.38% रही उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कॉमन पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा में 91.38% रही उपस्थिति
विज्ञापन
लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित कॉमन पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 2025 बुधवार को संपन्न हुई। प्रदेश के 20 शहरों में 45 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 91.38 फीसदी उपस्थिति रही।
परीक्षा के राज्य समन्वयक डॉ. लोकेश अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा के लिए 17,151 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 15,672 उपस्थित रहे। परीक्षा के माध्यम से पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले दिए जाएंगे। परीक्षा संचालन में कुलपति डॉ. संजीव मिश्रा के नेतृत्व में डॉ. अशोक कुमार बिश्नोई, डॉ. शालीन चंद्रा, संजीव कुमार और नीलम सिंह की विशेष भूमिका रही।