फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   910 seats of MBBS will increase in UP

यूपी में जल्द बढ़ेंगी एमबीबीएस की 910 सीटें, अगले सत्र से पढ़ाई शुरू करने की तैयारी

Wed, 06 Mar 2019 02:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 06 Mar 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
910 seats of MBBS will increase in UP
डेमो
चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा है कि प्रदेश में जल्द ही एमबीबीएस की 910 सीटें बढ़ जाएंगी। इसमें 700 सीटों नए बन रहे मेडिकल कॉलेजों और 210 सीटें पुराने मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी। टंडन मंगलवार को अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न सुविधाओं के लोकार्पण के मौके पर बोले रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों और केजीएमयू की 419.69 करोड़ की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण और 4.06 करोड़ की दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया। टंडन ने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में करीब 1670 एमबीबीएस की सीटें हैं।
विज्ञापन


अयोध्या, फिरोजाबाद, बस्ती, बहराइच, शाहजहांपुर में नए मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। इनके शुरू होने से 700 सीटों पर छात्रों को एमबीबीएस में प्रवेश मिल सकेगा। वहीं प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, झांसी के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 210 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कुल 910 सीटें बढ़ाई जाएंगी। सरकार का प्रयास है कि इन सीटों पर 2019-20 सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाए। मंत्री ने कहा कि दूसरे चरण में मिर्जापुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, गाजीपुर, प्रतापगढ़, हरदोई, एटा व फतेहपुर के मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की जाएगी। इनमें 2020-21 से पढ़ाई शुरू करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed