फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   91 new corona patients were found in up

UP Corona Update : प्रदेश में कोरोना के 91 नए रोगी मिले, कुल मरीजों की संख्या 543

Tue, 04 Apr 2023 03:40 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 04 Apr 2023 03:40 AM IST
सार

लखनऊ में कोरोना की रफ्तार तेज हो रही है। सोमवार को विभिन्न इलाकों से 13 नए संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन
91 new corona patients were found in up
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 91 नए मरीज मिले हैं। इसमें ललितपुर में 20, गौतमबुद्ध नगर में 10, गाजियाबाद में 15 और लखनऊ में 14 एवं अन्य जिलों में एक से दो मरीज मिले हैं। अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 543 हो गई है।

विज्ञापन


प्रदेश में कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हर स्तर पर सावधानी बरती जा रही है। सभी जिलों में कोविड-19 अस्पताल तैयार किए जा रहे हैं। तैयारियों को परखने के लिए 10 एवं 11 अप्रैल को माकड्रिल किया जाएगा। सभी जिलों में कोविड पॉजिटिव लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डा. लिली सिंह ने निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त व्यवस्था करें। कोविड अस्पताल व कोविड वार्ड सक्रिय करें। अस्पतालों व मेडिकल कालेजों में आक्सीजन प्लांट को चालू रखा जाए।

विज्ञापन

 

साल में दूसरी बार 13 नए संक्रमित

लखनऊ में कोरोना की रफ्तार तेज हो रही है। सोमवार को विभिन्न इलाकों से 13 नए संक्रमित मिले हैं। साल में ऐसा दूसरी बार है जब एक दिन में इतनी ज्यादा संख्या में मरीज मिले हैं। पिछले सप्ताह भी कोरोना यह आंकड़ा छू चुका है। नए मिले मरीजों को लेकर राहत की बात यह है कि इनमें से किसी को भर्ती नहीं कराना पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये सभी होम आईसोलेशन में हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि आलमबाग, अलीगंज, रेडक्रॉस, इंदिरानगर, मोहनलालगंज, सिल्वर जुबली, टुड़ियागंज से एक-एक व चिनहट, एनके रोड, सरोजनीनगर से दो-दो संक्रमित मिले हैं। इनमें पांच पुरुष व आठ महिलाएं हैं।चार मरीजों ने वायरस को मात दी है। जिले में सक्रिय केस बढ़कर 59 हो गए हैं। सीएमओ ने लोगों को मास्क लगाकर घर से निकलने व भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने सलाह दी है।

 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed