फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   90 percent subsidy to farmers for solar pumps in UP

UP: अन्नदाताओं को योगी सरकार बड़ा तोहफा, सोलर पंप के लिए किसानों को 90 फीसदी अनुदान; यहां करें आवेदन

Tue, 22 Jul 2025 05:40 AM IST
विजय पुंडीर चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 22 Jul 2025 05:40 AM IST
सार

कृषि विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महाअभियान (पीए कुसुम)योजना के तहत सोलर पंप लगवाने वाले लघु एवं सीमांत किसानों को कुल लागत का 90 फीसदी और बड़े किसानों को 80 फीसदी तक अनुदान दिया जाए।

विज्ञापन
90 percent subsidy to farmers for solar pumps in UP
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AdobeStock

विस्तार

प्रदेश में सोलर पंप लगाने वाले किसानों को प्रदेश सरकार बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। लघु एवं सीमांत किसानों को सिर्फ 10 फीसदी मूल्य पर सोलर पंप मुहैया कराने की योजना है। बाकी 90 फीसदी कीमत राज्य सरकार देगी। इसी तरह बड़े किसानों को 20 फीसदी कीमत चुकानी होगी। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट में भेजा जाएगा। सरकार की इस योजना को पंचायत चुनाव के नजरिए से भी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन

प्रदेश में 238.22 लाख किसान हैं। इनमें करीब 93 फीसदी लघु एवं सीमांत किसान हैं। प्रदेश सरकार बिजली और डीजल की कृषि क्षेत्र में खपत कम करने, पर्यावरण प्रदूषण बचाने और किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा दिलाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी के तहत बिजली कनेक्शन को कम करके सोलर पंप को सिंचाई व्यवस्था में शामिल किया जा रहा है। दो हार्स पॉवर से लेकर 10 हार्स पॉवर तक के सोलर पंपों द्वारा सिंचाई करने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभी तक सोलर पंप पर 60 फीसदी अनुदान दिया जाता है। अब इसे बढ़ाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को खुद करनी होगी बोरिंग
कृषि विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महाअभियान (पीए कुसुम)योजना के तहत सोलर पंप लगवाने वाले लघु एवं सीमांत किसानों को कुल लागत का 90 फीसदी और बड़े किसानों को 80 फीसदी तक अनुदान दिया जाए। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। सोलर पंप लगवाने वाले किसानों को बोरिंग खुद करानी होगी। मोटर, सोलर पैनल आदि योजना के तहत तय की गई वेंडर कंपनी से लगवाया जाएगा। दो हार्स पॉवर के सोलर पंप पर करीब 1.80 लाख और पांच हार्स पावर के पंप पर करीब 4.80 लाख का खर्च आता है।

विज्ञापन

45 हजार से अधिक का लक्ष्य
प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महाअभियान (पीएम कुसुम)योजना के तहत वर्ष 2017-18 से वर्ष 2024-25 तक 79,516 सोलर पंप लगवाए गए हैं। वर्ष 2025-26 के लिए 45 हजार सोलर पंप लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में 70 फीसदी भूमि की सिंचाई भूजल के माध्यम से की जाती है।

पीएम कुसुम योजना में कराना होगा पंजीयन
कृषि विभाग के पोर्टल पर पीएम कुसुम योजना के फोल्डर पर जाकर पंजीयन करना होगा। विभाग की ओर से तय की गई अंतिम तिथि के बाद पहलो आओ, पहले पाओ अथवा लाटरी सिस्टम से सोलर पंप का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए जिला और प्रदेश स्तर पर चयन कमेटी भी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed