फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   90 percent problems resolved within a week

एक सप्ताह में दर्ज 90% शिकायतों का निस्तारण

Sat, 10 Oct 2020 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
90 percent problems resolved within a week
एक सप्ताह में दर्ज 90% शिकायतों का निस्तारण
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ के वेबिनार में नगर आयुक्त से जुड़े लोगों ने एक सप्ताह में दर्ज कराईं 3767 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में नगर निगम ने किया सुधार
बजट के कारण दस प्रतिशत शिकायतों का तत्काल नहीं हो पाईं दूर
नगर निगम अब शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए अपनी कार्यशैली में तेजी से सुधार कर रहा है। 90 फीसदी मामलों में सफाई, मार्ग प्रकाश, कूड़ा उठान और सैनिटाइजेशन आदि की शिकायतों का तत्काल निस्तारण हो रहा है। शहर की जनस्मस्याओं को लेकर ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित वेबिनार में नगर आयुक्त से सीधे जुड़े शहरवासियों ने एक सप्ताह में 3767 शिकायतें दर्ज कराईं, जिसमें से 3537 यानि करीब नब्बे प्रतिशत का निस्तारण कर दिया गया। शेष दस प्रतिशत शिकायतें बजट के कारण तत्काल निस्तारित नहीं हो पाईं। मगर उनको भी जल्द निस्तारित करने का भरोसा दिया गया गया है।
जानकारी भी दी जाएगी
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने कहा कि हम चाहते हैं कि जनता को अपनी समस्या के निदान के लिए नगर निगम के ऑफिस तक न आना पड़े। वह कंट्रोल रूम पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं और उसका निस्तारण नगर निगम समय से करे और उसकी जानकारी भी शिकायतकर्ता को निस्तारण के बाद दे। यह व्यवस्था पूरी तरह से लागू की गई है। उसके लिए एक वॉर रूम बनाया गया है। वहां पर अलग से कर्मचारी तैनात किए गए हैं जो सिर्फ कंट्रोल रूम का ही काम करते हैं।
विज्ञापन

बजट वाले काम भी जल्द कराए जाएंगे
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि ज्यादातर समस्याएं निस्तारित कर दी गई हैं। सिर्फ वही समस्याएं रह गई हैं जहां पर अधिक बजट की जरूरत है। ऐसे कार्य कराने की एक प्रक्रिया है। पहले उसके लिए बजट की मंजूरी सदन से लेेनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस- 1
अलीगंज के मेहंदी टोला निवासी सबोध सिंह ने बताया कि अमर उजाला वेबिनार के बाद उन्होंने सड़क और नाली सफाई कराने के लिए नगर निगम के कंट्रोल रूम में शिकायत की। उसके बाद 24 घंटे में उनकी शिकायत का निस्तारण हो गया।
केस-2
विकास नगर सेक्टर पांच के प्रेम चंद्र ने बताया कि उन्होंने सैनिटाइजेशन कराने के लिए नगर निगम के कंट्रोल पर शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद नगर निगम की टीम सैनिटाइजेशन करके चली गई।
केस-3
गोमती नगर विकास खंड के रहने वाले अजीत रावत ने बताया कि उन्होंने पार्क की सफाई की शिकायत नगर निगम में की, जिसके बाद नगर निगम की टीम आई और उसने पार्क की सफाई का काम किया।

केस-4
अमीनाबाद रोड के अनुपम मित्तल ने बताया कि रामा ग्लास के पास कूड़ा पड़ा था। कंट्रोल रूम नंबर पर फोन किया और नगर निगम ने सफाई करा दी।
केस- 5
जानकीपुरम के रहने वाले एसके त्रिपाठी ने बताया कि घर के पास की सड़क पर अवैध कब्जा था। कंट्रोल रूम पर शिकायत के बाद नगर निगम की टीम आई और आधी समस्या तो तत्काल दूर करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed