{"_id":"45c2cc285a6bf871988d510279a6a4e8","slug":"9-ips-promoted","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ आईपीएस बने आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ आईपीएस बने आईजी
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 06 Dec 2013 10:48 AM IST
विज्ञापन
डीआईजी से आईजी बनने का इंतजार कर रहे नौ आईपीएस अफसरों का बृहस्पतिवार रात प्रमोशन हो गया।
विज्ञापन
बुधवार को आयोजित डीपीसी की बैठक में इन अफसरों के नामों पर चर्चा हुई थी। गृह विभाग के सूत्रों ने बताया कि सीएम ने नौ अफसरों के प्रमोशन की फाइल पर स्वीकृति दे दी है।
जिन अफसरों को आईजी बनाया गया है उसमें अमिताभ ठाकुर, मुथा अशोक जैन, अमरेंद्र कुमार सेंगर, राजकुमार, बीएन सिंह, रामकुमार, रवि कुमार लोकू शामिल हैं।
दो अफसरों के नामों की जानकारी नहीं मिल सकी है। इसमें अमिताभ ठाकुर का प्रमोशन लंबे समय से अटका हुआ था।
गृह विभाग के सूत्रों के मुताबिक उनका मामला कोर्ट में चल रहा था। माना जा रहा है कि कोर्ट के आदेश पर ही उन्हें आईजी बनाया गया है।