{"_id":"0f40cb9a594b848ada0c61fb8552f537","slug":"9-ips-officers-transfered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के बाद मिला तबादला का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के बाद मिला तबादला का तोहफा
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 10 Nov 2013 09:14 AM IST
विज्ञापन
सरकार ने शनिवार शाम प्रदेश के नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।
विज्ञापन
32वीं वाहिनी पीएसी में तैनात विजय कुमार गर्ग को डीआईजी झांसी बनाया गया है। झांसी में तैनात डीआईजी सूर्य नाथ सिंह को डीआईजी विजिलेंस का प्रभार दिया गया है।
दिनेश चन्द्र को एसपी हमीरपुर जबकि हमीरपुर में तैनात रतन कुमार श्रीवास्तव एसपी सीबीसीआईडी बनाया गया है। एसपी महराजगंज रहे दिलीप कुमार को डीजीपी कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
नोएडा में एसपी एसटीएफ के पद पर तैनात अनंत देव को एसपी सिद्धार्थनगर बनाया गया है। भारत सिंह को पुलिस अधीक्षक महाराजगंज का जिम्मा सौंपा गया है।
श्रीपर्णा गांगुनी को एसएसपी झांसी में तैनाती मिली है। जबकि झांसी में एसएसपी के पद पर तैनात डॉ. के इजीलियरासाने को पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध किया गया है।