फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   9.65 crore released to 42 districts for prevent cold

ठंडक से बचाव के लिए 42 जिलों को 9.65 करोड़ और जारी, सीएम योगी के भ्रमण के बाद सक्रियता बढ़ी

Sun, 29 Dec 2019 09:21 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Dec 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
9.65 crore released to 42 districts for prevent cold
फाइल फोटो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रैन बसेरों का भ्रमण शुरू करने के बाद राजस्व विभाग ने 42 जिलों के लिए 9.65 करोड़ रुपये और जारी किए हैं। इसके पहले 27.35 करोड़ रुपये जिलों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस रकम का उपयोग निराश्रित, असहाय व कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुंचाने के लिए करने को कहा है। उन्होंने अफसरों को आगाह किया है कि कहीं से भी कंबल, अलाव, आवश्यक दवाओं व शेल्टर होम के अभाव में किसी व्यक्ति की मृत्यु या बीमार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी प्रदेश में कड़ाके की ठंडक बढ़ने के बाद पिछले कई दिनों से गरीबों, निराश्रित लोगों, असहाय व कमजोर वर्ग को राहत पहुंचाने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी के लिए स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। वह लखनऊ व वाराणसी में रैन बसेरों की व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राजस्व विभाग ने राहत कार्यों के लिए 42 जिलों को प्रति तहसील 5 लाख रुपये जारी किए। इसके पहले नंवबर में प्रत्येक तहसील को 5-5 लाख रुपये कंबल खरीदने व 50-50 हजार रुपये अलाव जलाने के लिए दिए गए थे। जिलों से राहत के लिए अतिरिक्त पैसे की मांग की गई तो 33 जिलों को 8.13 करोड़ रुपये और जारी किए गए। 
 

अब बकाया 42 जिलों को समान रूप से 5-5 लाख रुपये दिए गए हैं।   शासन ने जिलाधिकारियों से कहा है कि यदि किसी जिले को कंबल खरीदने के लिए और पैसा चाहिए तो उसे भी दिया जाएगा। लेकिन, इसके पहले जारी धन में से 80 फीसदी खर्च करने की जानकारी देनी होगी। 

उन्होंने अफसरों को जिलों में कंबल वितरण के बड़े आयोजन करने, रात्रि भ्रमण कर कंबल बांटने और ज्यादा से ज्यादा जगहों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। रैन बसेरों में सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने को कहा है। 

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में कुल 2.89 लाख कंबल वितरित किए गए हैं। इसके अलावा ठंड से बचाव के लिए प्रदेश भर में 12 हजार स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। 700 रैन बसेरे बनाये गए हैं।

इन जिलों को पैसे जारी

बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, अमेठी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, संभल, कानपुर देहात, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, फतेहपुर, कौशांबी, जालौन, महोबा, बांदा, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, बलिया, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, उन्नाव व लखीमपुर खीरी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed