फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   88th foundation day of queen marry hospital in lucknow.

धूमधाम से मनाया गया क्वीन मैरी हॉस्पिटल का स्थापना दिवस, डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

Sun, 06 Dec 2020 01:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Dec 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
88th foundation day of queen marry hospital in lucknow.
क्वीन मैरी अस्पताल का स्थापना दिवस समारोह। - फोटो : amar ujala

केजीएमयू के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉक्टर बिपिन पुरी ने कहा कि क्वीन मैरी हॉस्पिटल में 8 बेड का एच डी यू और चार बेड वेंटिलेटर युक्त होने से प्रसूताओं को राहत मिली है। इन्हें अब वेंटिलेटर के लिए दूसरी जगह शिफ्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है। जल्दी अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। वह हॉस्पिटल के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में नर्सेज सहित अन्य स्टाफ की कमी भी पूरी की जाएगी। इस दौरान डॉ. जयदीप मलहोत्रा ने कहा कि चिकित्सकों को खुद के लिए भी समय निकालना चाहिए। उन्होंने योग व्यायाम सहित अन्य गतिविधियां बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ चंद्रावती ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष प्रोफेसर उमा सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल में बेडों की संख्या बढ़कर 275 से 342 हो गयी है। नया लेबर रूम कामप्लेक्स, पार्किंग, नयी लाइब्रेरी कमेटी हॉल, 100 बेडेड एमसीएचविंग बनने से काफी राहत मिली है। इस साल 3,210 प्रसव हुए हैं। कुल 336 कोविड संक्रमित प्रसूताओं का इलाज किया गया जिसमें 183 डिलिवरी एवं 147 जटिल ऑपरेशन तथा 46 क्रिटिकल एवं गम्भीर प्रसूताओं को इलाज मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनका हुआ सम्मान

स्थापना दिवस समारोह में चिकित्सकों में डॉक्टर शुभी अग्रवाल, डॉ मोना असनानी, डॉ मोनिका अग्रवाल, डॉ वंदना सोलंकी, डॉ नम्रता कुमार, डॉ मंजू लता वर्मा, डॉ रेनू, डॉ स्मृति अग्रवाल, डॉक्टर पुष्प लता संखवार, डॉ सीमा मेहरोत्रा, रेजिडेंट में डॉ सादमा सिद्दकी, डॉ रेनू गंगवार, डॉ अदिति, डॉ प्रियंका, डॉ नेहा, डॉ पूर्वी, डॉ नमिता, डॉक्टर खुशबू , डॉक्टर आकांक्षा, डॉ रेनू गौर को सम्मानित किया गया। इसी तरह स्टाफ नर्स में शिल्पी वर्मा, नीतू यादव, एवं श्रीमती प्रवीण व श्रीमती सायरा को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed