फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   8784 students selected under rte

लखनऊ : आरटीई के दाखिले 8784 बच्चों का चयन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
8784 students selected under rte
लखनऊ। निशुल्क शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के अंतर्गत दाखिले के लिए चयनित 8784 बच्चों की प्रथम सूची सोमवार को जारी हो गई। जिले के विभिन्न निजी स्कूलों में इन बच्चों को कक्षा एक और प्री प्राइमरी कक्षाओं में दाखिला दिलाया जाएगा। मालूम हो कि लॉकडाउन के चलते प्रक्रिया को बार-बार टाला जा रहा था। पहली सूची मई में ही जारी हो जानी चाहिए थी। दाखिले की सूची सोमवार शाम को लॉटरी के जरिए ऑनलाइन जारी की गई। अभिभावक आरटीई की वेबसाइट पर अपने बच्चों का पंजीकरण संख्या डालकर दाखिले की स्थिति का पता कर सकते हैं। लॉकडाउन में आवेदन की प्रक्रिया को करीब चार बार बढ़ाया गया था। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि पहले चरण में कुल 10,842 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 8784 बच्चों का चयन किया गया और 2058 बच्चों के आवेदन निरस्त कर दिया गया। सूची का स्थलीय सत्यापन भी होगा। करीब डेढ़ हफ्ते के बाद सूची को अंतिम रूप देकर स्कूलों को भेजा जाएगा। गलत पता लिखा तो किसी ने गलत स्कूल का किया चयन आवेदनों में 2058 बच्चों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। कई कारणों से इनके आवेदन निरस्त किए गए हैं। किसी अभिभावक ने बच्चे की आयु गलत लिखी थी तो किसी ने अपने पते की जानकारी गलत दी थी। अभिभावक जिस वार्ड में रहता है उसी वार्ड में स्कूलों में दाखिला दिया जाता है। कुछ अभिभावकों ने जरूरी दस्तावेज भी अपलोड नहीं किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed