फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   876 New corona cases in lucknow

लखनऊ में एक ही दिन में कोरोना के 876 मामले

Sun, 09 Jan 2022 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
876 New corona cases in lucknow
राजधानी में कोरोना की रफ्तार दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 577 के मुकाबले शनिवार को कोविड के 876 मरीज सामने आए। एक दिन में ही 300 मरीज बढ़ने से विभाग में हड़कंप हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों में विभिन्न अस्पतालों के 22 स्वास्थ्यकर्मी भी हैं। साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2573 पहुंच गई है। वहीं, महज 28 मरीजों ने वायरस को मात देने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, लोगों की लापरवाही से वायरस बढ़ रहा है। मास्क न लगाने तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने से यह स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर काबू न होने पर वायरस और तेजी से फैल सकता है। इसलिए जरूरी है कि सभी लोग प्रोटोकॉल का पालन करें तथा टीका जरूर लगवाएं।
राहत : महज दो फीसदी मरीज अस्पताल में भर्ती
शनिवार को 2573 में से 55 मरीज अस्पताल में भर्ती थे। इस तरह से भर्ती मरीजों का प्रतिशत करीब दो फीसदी है। 55 में से 28 मरीज कमान अस्पताल में तथा बाकी अन्य अस्पतालों में हैं। सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी के अनुसार, भर्ती मरीजों में संक्रमण के साथ ही अन्य बीमारी से पीड़ित ही हैं।
ट्रैवल हिस्ट्री वालों में मिल रहा संक्रमण
लखनऊ में ट्रैवल हिस्ट्री वालों के संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी 167 से अधिक यात्रियों में संक्रमण का पता चला है। इनके संपर्क में आए 130 से अधिक मरीज कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में मिले हैं। वहीं, अन्य बिना ट्रैवल हिस्ट्री वाले मरीजों के संपर्क आने वाले भी संक्रमित हो रहे हैं। दोनों को मिलाकर 253 संक्रमित कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में मिले हैं। इसी तरह सर्दी-जुकाम और बुखार जैसे लक्षण महसूस होने पर जांच कराने वालों में से 133 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सबसे ज्यादा संक्रमित चिनहट में
चिनहट इलाके में सबसे ज्यादा 166 लोग वायरस की गिरफ्त में आए हैं। वहीं, अलीगंज में 120 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इंदिरानगर में 77, आलमबाग में 74 और सिल्वर जुबली में 71 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है। इसी तरह कमांड अस्पताल में 36 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
कैंपों का डीएम ने लिया जायजा
लखनऊ। डीएम अभिषेक प्रकाश ने शनिवार को टीकाकरण केंद्रों पर जाकर जायजा लिया। उन्होंने सेंट फ्रांसिस, कैथेड्रल व लामार्ट गर्ल्स कालेज पहुंचकर बच्चों के टीकाकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों से संवाद कर उत्साहवर्धन भी किया। बताया कि 216 साइट्स व 141 स्कूूलों कुल 357 साइट्स पर टीकाकरण चल रहा है।
10 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, मचा हड़कंप, शिफ्टिंग शुरू
वीरांगना झलकारी बाई महिला चिकित्सालय में एक साथ 10 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। कमांड सेंटर में कॉल कर जानकारी दी गई है। सीएमएस डॉ. रंजना खरे ने बताया कि ओपीडी और भर्ती होने वाले मरीजों की कोरोना जांच की जाती है। रिपोर्ट 24 घंटे में आती है। भर्ती महिलाओं में से 4 से 5 में कोरोना की पुष्टि हुई है। महिलाओं को कोविड अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।
कोरोना का खौफ, ओपीडी में घटे मरीज
शहर में कोरोना की रफ्तार बढ़ने और सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के पॉजिटिव आने पर ओपीडी में कुछ दिनों से मरीजों का ग्राफ घटा है। सामान्य बीमारी होने पर वह निजी क्लीनिक या अस्पताल से दवा ले रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज कोरोना के डर की वजह से नहीं आ रहे हैं। लोकबंधु अस्पताल की ओपीडी में पिछले साल दिसंबर तक ओपीडी में करीब 1300 से अधिक मरीज इलाज के लिए आ रहे थे। कोरोना केस बढ़ने से अब महज एक हजार मरीज रोज आ रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी चार से पांच हजार की होती थी। मौजूदा समय में ढाई से तीन हजार मरीज आ रहे हैं। अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि कोरोना की वजह से मरीजों की संख्या घटी है। यही हाल सिविल अस्पताल का है। यहां भी रोजाना चार हजार मरीज ओपीडी में आ रहे थे। अब तीन हजार ही मरीज आ रहे हैं।

लोहिया-केजीएमयू में भी घटा मरीजों का ग्राफ
केजीएमयू की ओपीडी में दिसंबर के आखिर में करीब 3500 मरीज आ रहे थे। ये आकड़ा घटकर 2600 पर आ गया है। इसकी एक वजह ओपीडी में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य भी बताया जा रहा है। उधर, लोहिया संस्थान की ओपीडी करीब तीन हजार की थी। अब दो हजार पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed