फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   87 transfer in UP in a day.

UP में एक दिन में 87 अफसरों के तबादले

Sat, 11 Oct 2014 12:09 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Oct 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
87 transfer in UP in a day.

राज्य सरकार ने नई दिल्ली में तैनात अपर स्थानिक आयुक्त कल्पना अवस्थी को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बना दिया है। प्रमुख सचिव लघु सिंचाई डॉ. सूर्य प्रताप सिंह को माध्यमिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। लखनऊ के नगर आयुक्त राकेश कुमार सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है।

विज्ञापन


बदायूं के सीडीओ उदय राज सिंह लखनऊ के नए नगर आयुक्त बनाए गए हैं। सरकार ने शुक्रवार को 20 आईएएस व 67 पीसीएस अफसरों के तबादले किए। आबकारी आयुक्त के पद से हटाकर वेटिंग में डाले गए दीपक त्रिवेदी को प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण बनाया गया है। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं अपर स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली अरुण सिंघल से उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव पद से हटाए गए डॉ. रजनीश दुबे को भी नई तैनाती मिल गई है। उन्हें प्रमुख सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं समग्र ग्राम विकास विभाग बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किए गए एसपी गोयल का स्थान लेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद रिक्त हुए पद की जिम्मेदारी एसपी सिंह को सौंपी गई है।

पांच जिलों में नए कलेक्टर

87 transfer in UP in a day.

सरकार ने सीतापुर के डीएम जयप्रकाश सिंह, इलाहाबाद के डीएम पी. गुरुप्रसाद और गौतमबुद्धनगर के डीएम एवी राजमौलि को हटाकर वेटिंग में डाल दिया है।

लखीमपुर खीरी के डीएम लाल बिहारी को सीतापुर, वेटिंग में चल रहे गौरव दयाल को लखीमपुर खीरी, हमीरपुर के डीएम भवनाथ को इलाहाबाद, विशेष सचिव खाद्य एवं रसद संध्या तिवारी को हमीरपुर और वेटिंग में चल रहे चंद्रकांत को गौतमबुद्धनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

सुरेश बने महानिदेशक युवा कल्याण
वेटिंग में चल रहे सुरेश कुमार सिंह को महानिदेशक युवा कल्याण बनाया गया है। विशेष सचिव आबकारी के पद पर लंबे अर्से से तैनात मनोज मिश्र को विशेष सचिव प्रशासनिक सुधार व लोक सेवा प्रबंधन के पद पर भेजा गया है।

साहू का तबादला निरस्त

पिछले दिनों सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन के पद से हटाकर सचिव परती भूमि विकास बनाए गए धीरज साहू का तबादला निरस्त कर दिया गया है। वे सचिव सिंचाई व जल संसाधन के पद पर बने रहेंगे। अब एमपी अग्रवाल को सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन के साथ सचिव परती भूमि विकास की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सीडीओ भी बदले

87 transfer in UP in a day.

कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में तैनात अखंड प्रताप सिंह को सीडीओ बिजनौर व वेटिंग में चल रहे भवानी सिंह खगरौत को फतेहपुर का सीडीओ बनाया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में विशेष सचिव के. बालाजी को बलिया का सीडीओ बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed