{"_id":"677d91463ad58514f702d4c9","slug":"850-lakhs-extorted-from-a-woman-on-the-pretext-of-making-her-a-business-partner-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1026241-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: व्यापार में साझेदार बनाने का झांसा देकर महिला से 8.50 लाख ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: व्यापार में साझेदार बनाने का झांसा देकर महिला से 8.50 लाख ऐंठे
Wed, 08 Jan 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विराजखंड-4 निवासी किरनबाला यादव ने विभूतिखंड थाने में मऊ के हलधरपुर निवासी मुनीब कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने खुद को राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन का संचालक बताया था। व्यापार में साझेदार बनाने का झांसा देकर उनसे 8.50 लाख रुपये हड़प लिए।
किरनबाला के अनुसार, सालभर पहले मुनीब से मुलाकात हुई थी। उसने उनके मकान में कार्यालय खोलने के बात कही। कार्यालय खुलने पर आरोपी ने उन्हें कृषि व्यापार में साझेदार बनने का झांसा दिया था। दोनों ने गोमतीनगर विस्तार केनरा बैंक शाखा में संयुक्त खाता खोला। फिर उन्होंने खाते में 2.50 लाख रुपये ट्रांसफर किए और छह लाख रुपये मुनीब को दिए। कुछ दिन बाद आरोपी सारी रकम लेकर भाग निकला। पीड़िता ने एसीपी विभूतिखंड से मामले की शिकायत की थी।