फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   845 people got corona vaccine on first day in lucknow

कोरोना वैक्सीनेशनः लखनऊ पहले दिन 845 लोगों का हुआ टीकाकरण, कोई दुष्प्रभाव नहीं

Sat, 16 Jan 2021 10:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 16 Jan 2021 10:10 PM IST
सार

- रक्षामंत्री, मुख्यमंत्री व चिकित्सा मंत्री ने टीकाकरण कार्य का लिया जायजा
- लक्ष्य के सापेक्ष 70 फीसदी ही हुआ वैक्सीनेशन, 15 फरवरी को दूसरी डोज

विज्ञापन
845 people got corona vaccine on first day in lucknow
लखनऊ में पहले दिन 845 लोगों का हुआ टीकाकरण - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को कोरोना वैक्सीनेशन के पहले दिन चिह्नित 12 अस्पतालों में 845 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ। इसमें राहत की बात यह रही कि किसी भी स्वास्थ्यकर्मी में देरशाम तक वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव नहीं दिखा। 

विज्ञापन


हले दिन 1200 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य था, लेकिन इसके सापेक्ष 70.44 फीसदी को ही वैक्सीन लगाई जा सकी। टीका लगवाने वालों में पहले तो थोड़ा संशय व डर था, लेकिन टीकाकरण के बाद इनमें उत्साह देखा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर अस्पताल, चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने लोहिया संस्थान तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व चिकित्सा मंत्री जय प्रताप सिंह ने बलरामपुर अस्पताल व केजीएमयू में टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। लाभार्थियों को वैक्सीन की दूसरी डोज 15 फरवरी को दी जाएगी। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने शनिवार को टीकाकरण के पहले दिन 12 अस्पतालों में 1200 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने के निर्देश दिए थे। हर सेंटर पर 100 लोगों का टीकाकरण होना था। इसके लिए हर अस्पताल में वैक्सीन की 11 वायल भेजी गई। हर वायल में 10 डोज थी। सुबह करीब आठ बजे से टीकाकरण में लगी टीम सभी अस्पतालों में पहुंचना शुरू हुई। नौ बजे तक  सभी केंद्रों पर टीम वैक्सीन के साथ टीकाकरण के लिए तैयार हो गई। इसके बाद प्रधानमंत्री ने वर्चुअली संबोधित किया और टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हुई। शाम तक 845 लोगों को टीका लगाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां, कितने लोगों का टीकाकरण हुआ 

अस्पताल                        लाभार्थी
केजीएमयू                          57
लोहिया संस्थान                   63
पीजीआई                           60
डफरिन अस्पताल                81
बलरामपुर अस्पताल             74
मोहनलालगंज सीएचसी         67
माल सीएचसी                      75
चिनहट सीएचसी                  65
एरा मेडिकल कॉलेज             69
टीएस मेडिकल कॉलेज          72
सहारा हॉस्पिटल                   78
मेदांता हॉस्पिटल                  84

 

लक्ष्य से कम टीकाकरण की कराएंगे पड़ताल 

टीकाकरण तय लक्ष्य से कम होने के कई कारण हैं। इसकी पड़ताल की जाएगी। कुछ लोग शहर से बाहर चले गए थे तो कुछ महिलाओं के गर्भवती होने की स्थिति में टीकाकरण नहीं हुआ।
- डॉ. एमके सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी लखनऊ 

पहले डरे थे, टीका लगने के बाद मुस्कुराए
कोरोना वैक्सीनेशन के पहले दिन चयनित स्वास्थ्यकर्मी टीका लगवाने केंद्र पहुंचे तो उनके चेहरे पर डर साफ झलक रहा था। लेकिन टीका लगवाने के बाद कोई दुष्प्रभाव नहीं दिखा तो इनके चेहरे चमक उठे। इसके बाद ये दूसरे स्वास्थ्य कर्मियों को भी टीकाकरण में शामिल होने की सलाह देते नजर आए। 

उधर, एसजीपीजीआई में निदेशक प्रो. आरके धीमान और लोहिया संस्थान में निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी ने खुद टीका लगवाकर चिकित्सा कर्मियों का उत्साह बढ़ाया। प्रो. धीमान ने बताया कि संस्थान का निदेशक होने के नाते यहां के  कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी है। इसलिए सबसे पहले खुद टीका लगवाया है। टीका पूरी तरह से वैज्ञानिक है। 

केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी हिमांशु ने कहा कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। टीकाकरण कराने वाले कुछ लोगों से देर शाम बात की गई थी। कहीं से भी कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed