{"_id":"652ed5a269a3c867ea089044","slug":"81581-women-housing-beneficiaries-will-get-houses-na-news-c-102-1-slko1052-4163-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 81,581 महिला आवास लाभार्थियों को मिलेगी घरौनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 81,581 महिला आवास लाभार्थियों को मिलेगी घरौनी
Wed, 18 Oct 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पीएम आवास योजना के तहत महिलाओं को आवास दिए गए हैं। इन आवासों पर कोई दूसरा दावा न कर सके या कोई विवाद न उत्पन्न हो, इसकी पुख्ता व्यवस्था करने के लिए 81,581 महिला लाभार्थियों को घरौनी (स्वामित्व प्रमाण पत्र) दिया जाएगा, जिससे वह मकान की मालिक बन सकें। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत अभियान चलाकर 30 अक्तूबर तक यह काम किया जाएगा।
शारदीय नवरात्र से मिशन शक्ति कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए काम किए जा रहे हैं। इसी के तहत पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत महिला मुखिया लाभार्थियों को 30 अक्तूबर तक घरौनी राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर उपलब्ध कराया जाना है। महिला मुखिया को 81,581 आवास दिए गए हैं। ब्लॉकवार महिला लाभार्थियों को घरौनी दिए जाने की ग्राम्य विकास विभाग की ओर तैयारी की जा रही है।
80 हजार पुरुष लाभार्थियों के साथ जुड़ेेंगी उनकी पत्नियां
जिन पुरुष लाभार्थियों के नाम आवास हैं, ऐसे करीब 80 हजार आवासों को पति-पत्नी दोनों के संयुक्त नाम से किए जाने के लिए अभियान चलाया जाना है। यह काम भी 30 अक्तूबर तक किया जाना है। अभियान के दरम्यान प्रतिदिन कितने खाते संयुक्त रूप से कराए गए हैं। इसका ब्योरा एकत्र किया जाएगा। परियोजना निदेशक हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि ग्राम्य विकास आयुक्त के निर्देशानुसार महिला मुखिया आवास लाभार्थियों को घरौनी और पुरुष मुखिया लाभार्थियों के दस्तावेज में पति-पत्नी दोनों का नाम जोड़ा जाएगा। इसके लिए बीडीओ को निर्देशित किया जाएगा।