फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   लाटरी के जरिए चुने जाएंगे हज यात्री, कम आवेदन से लग रही अटकलों पर लगा विराम

लाटरी के जरिए चुने जाएंगे हज यात्री, कम आवेदन से लग रही अटकलों पर लगा विराम

Sat, 22 Dec 2018 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
लाटरी के जरिए चुने जाएंगे हज यात्री, कम आवेदन से लग रही अटकलों पर लगा विराम
जनवरी में लॉटरी से चुने जाएंगे हज यात्री
विज्ञापन

अंतिम तिथि बढ़ने के बाद आवेदनों की संख्या हुई लगभग 34 हजार
कम आवेदन के चलते लॉटरी न होने की अटकलों पर भी लगा विराम
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। प्रदेश मेें हज के लिए यात्री लॉटरी से ही चुने जाएंगे। इसके लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने जनवरी माह तय किया है। इस माह में किसी भी दिन राज्य हज कमेटी लॉटरी करा सकेगी। इससे उन अटकलों को विराम लग गया कि इस बार हज के लिए यात्रियों का चयन लॉटरी से नहीं होगा। जबकि हज के लिए कम आवेदन होने से लॉटरी न होने की अटकलें लग रही थीं। मगर फॉर्म जमा करने की तिथि बढ़ने के बाद 34 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया। इसके बावजूद यह संख्या पिछले साल की तुलना में लगभग नौ हजार कम है।
बता दें, हज कमेटी ऑफ इंडिया ने ऑनलाइन आवेदनों की संख्या बढ़ाने के लिए इस बार राज्य हज कमेटियों को फॉर्म का बुकलेट जारी नहीं किया। लेकिन आवेदकों को वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर भरने और फॉर्म के प्रारूप की फोटोकॉपी को भरकर जमा करने की छूट दी। इसके बावजूद कम आवेदन मिले। नतीजतन हज कमेटी ने फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर से पहले 12 दिसंबर फिर 19 दिसंबर कर दी। 12 दिसंबर तक महज 28 हजार लोगों ने ही आवेदन किया। इसकी कम संख्या के मद्देनजर लॉटरी न किए जाने की अटकलें लगनी लगी। मगर अंतिम तिथि 19 दिसंबर किए जाने पर आवेदनों की कुल संख्या लगभग 34 हजार हो गई। उधर, राज्य हज कमेटी के सहायक सचिव जावेद खान का कहना है कि अंतिम तिथि के दिन भी जिलों से डाक के जरिये फॉर्म भेजे जाते हैं, जिसे स्वीकार्य करना आवश्यक है। ऐसे में 500 से लेकर 1000 तक और आवेदन फॉर्म कार्यालय में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हज कमेटी ने पिछले साल प्रदेश के लिए 29 हजार 851 सीटों का हज कोटा दिया था। हालांकि बाद में दूसरे राज्यों से बची हुई सींटों के बंटवारे के बाद यूपी से कुल 33 हजार यात्री हज के लिए भेजे गए। इस बार भी इतनी ही सीटें आवंटित किए जाने की उम्मीद है। ऐसे में हज के लिए यात्री लॉटरी से ही चुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed