फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   युवती का शव खेत में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

युवती का शव खेत में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Tue, 13 Nov 2018 12:38 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
युवती का शव खेत में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
मौके पर पूछताछ करती पुलिस
काकोरी के सईदपुर मेहरी गांव में सोमवार सवेरे एक युवती का शव मिला। उसके चहेरे व शरीर पर नोंचने-खसोटने के निशान और कपड़े अस्त-व्यस्त थे। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्च्युरी में रखवा दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि संतोष कुमार के खेत में सुबह करीब आठ बजे शव पड़ा देख, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतका की उम्र लगभग 19 वर्ष है। उसकी कुर्ती व लेगी कई जगह से फटी हुई है। पुलिस ने तिरपाल डालकर शव को ढका। छानबीन में आसपास लगे मूली के पौधे टूटे व कुचले मिले। उसकी चप्पल व पर्स कुछ दूर पड़ा था। देखने पर साफ लग रहा था कि युवती ने हत्यारों से संघर्ष किया था, जिसमें उसके कपडे़ फट गए और चेहरे व हाथ-पैरों पर खरोंचे आईं। उसके गले में दुपट्टा लिपटा था। पुलिस ने आसपास के लोगों से युवती के बारे में जानकारी ली, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार का कहना है कि युवती के गले में दुपट्टा लिपटा है, लेकिन गला कसने के निशान नहीं हैं। पास ही व्हाइटनर की खाली शीशी मिलने से पुलिस व्हाइटनर पीकर उसके खुदकुशी करने की भी आशंका जता रही है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना था कि युवती कहीं बाहर की है और उसकी खेत में ही दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। ग्रामीणों ने वारदात में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने पर एएसपी ग्रामीण विक्रांत वीर और सीओ मलिहाबाद पवन कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सीओ ने बताया कि आसपास के थाना क्षेत्र व पड़ोसी जिलों से लापता युवतियों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

सुबह चार से आठ बजे के बीच हुई वारदात
खेत मालिक संतोष कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे तक वह मजदूरों के साथ खेत से मूली उखाड़कर गठ्ठर बनाता रहा था। सुबह चार बजे तक गठ्ठर बनाने का काम चला। इसके बाद सभी लोग गठ्ठर लेकर मंडी चले गए थे। उस वक्त तक शव खेत में नहीं था। सुबह आठ बजे जब लोग खेत की तरफ से गुजरे, तब शव नजर आया। यानि हत्या सुबह चार से आठ बजे के बीच हुई होगी।


शिनाख्त करने पहुंचा चिनहट का परिवार
चिनहट का एक परिवार सोमवार शाम मृतका की शिनाख्त करने मोर्च्युरी पहुंचा। परिवारीजनों ने बताया कि उनकी बेटी दो दिन से संदिग्ध हालात में लापता है। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। थाना में उसकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई है। परिवारीजनों को शव मिलने की सूचना मिली तो वे मोर्च्युरी पहुंचे। हालांकि, वहां उन्होंने मृतका को पहचानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed