{"_id":"5b2a96a64f1c1b644d8b7b73","slug":"81529517734-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिला
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिला
अंबेडकरनगर। एक दिन पूर्व दवा लेने के लिए घर से निकले देवरिया पंडित निवासी वृद्ध का शव बुधवार सुबह गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित पिकिया नाले के किनारे संदिग्ध दशा में मिला।
शव के पास ही वृद्ध की साइकिल भी पड़ी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों ने घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है।
देवरिया पंडित गांव निवासी रामबूझ गुप्त (70) मंगलवार सुबह नौ बजे तबीयत खराब होने की बात कहकर दवा लेने के लिए गिरैया बाजार जाने की बात कहकर साइकिल से निकले थे।
मंगलवार शाम तक जब वह नहीं लौटे तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। गिरैया बाजार व भुजहिया माता मंदिर के अलावा अन्य स्थानों पर उनके बारे में जानकारी की मगर कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
खोजबीन में जुटे परिवारीजनों को बुधवार सुबह सूचना मिली कि चूहड़पुर गांव के पास स्थित पिकिया नाले के किनारे एक बुजुर्ग का शव पड़ा है।
परिवार के सदस्य अमन गुप्त वहां पहुंचे तो पता चला कि शव रामबूझ का है। शव के पास ही उनकी साइकिल भी पड़ी मिली। रामबूझ के शरीर पर एक-दो जगह खरोच के निशान मिले हैं।
मगर उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई? ये स्पष्ट नहीं हो सका। गौरतलब है कि देवरिया पंडित गांव से गिरैयाबाजार को जो मुख्य रास्ता जाता है, इस रास्ते से हटकर शव मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है।
घटना की सूचना पर राजेसुल्तानपुर एसओ अशोक कुमार सरोज ने मौका मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ ने बताया कि, मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।