{"_id":"5b085a464f1c1ba86e8b4a3e","slug":"81527274054-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच कुते पकड़े मगर चार को छोड़ना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच कुते पकड़े मगर चार को छोड़ना पड़ा
Updated Sat, 26 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ नगर निगम की टीम पर पालतू कुत्ते पकड़ने का आरोप
खैराबाद (सीतापुर)। आदमखोर कुत्तों पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ नगर निगम से आई टीम ने शुक्रवार को जो कार्रवाई की। उस पर अंगुलियां उठना शुरू हो गईं। टीम ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों से कुल पांच कुत्ते पकड़े, लेकिन चार कुत्तों के स्वामी थाने पहुंच गए और अपने कुत्तों को छुड़ाकर घर ले गए।
बता दें कि खैराबाद व मछरेहटा क्षेत्र में आदमखोर कुत्ते 14 बच्चों की जान ले चुके हैं। जबकि 40 लोगों को घायल कर चुके हैं। यहां पहुंची लखनऊ नगर निगम की टीम ने खैराबाद क्षेत्र के रहिमाबाद, कोडनी व जैनापुर के निकट कुत्तों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया।
देर शाम तक ये टीमें पांच कुत्ते ही पकड़ सकीं। लेकिन जैसे ही कुत्तों लेकर टीमें थाने पहुंचीं, वहां पर चार कुत्तों के स्वामी पहुंच गए। ये पशुपालक टीम पर गलत कुत्तों को दबोचने का आरोप लगाने लगे। टीम ने फजीहत से बचने के लिए चार कुत्तों को वापस कर दिया।