{"_id":"5ade157c4f1c1b330a8b6230","slug":"81524503932-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर पलटा आटो, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर पलटा आटो, एक की मौत, दो घायल
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर पलटा आटो, एक की मौत, दो घायल
सीतापुर। सिधौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात हाइवे पर एक आटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इससे आटो में सवार एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
रामकोट थाना क्षेत्र के ककरहा निवासी प्यारेलाल का पुत्र वीरपाल उर्फ वीरू (17) रविवार रात खैराबाद थाना क्षेत्र के लड्डूपुर निवासी रामलखन (30) व महमूदाबाद के खैरी निवासी उदयराज (22) के साथ एक आटो में सवार होकर लखनऊ से घर लौट रहा था।
रास्ते में सिधौली कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर आटो चालक एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में नियंत्रण खो बैठा। इससे आटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में आटो में सवार तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को सीएचसी सिधौली पहुंचाया, मगर वीरपाल उर्फ वीरू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य घायलों को भर्ती कर लिया है।