फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पुलिस ने जलती चिता से उठवाया युवक का शव

पुलिस ने जलती चिता से उठवाया युवक का शव

Sat, 21 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने जलती चिता से उठवाया युवक का शव
पयागपुर (बहराइच)। कृष्णानगर बंगाली कॉलोनी निवासी एक युवक की मौत होने पर देर शाम परिवारीजन अंतिम संस्कार कर रहे थे। तभी पहुंची पुलिस ने चिता बुझवाकर अधजले शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


सुकमल (28) का विवाह 15 माह पूर्व पीलीभीत जनपद के गजरौला थाना अंतर्गत बीबी सिंह कालोनी निवासी ज्योति विश्वास के साथ हुआ था। विवाह के एक माह तक ज्योति ससुराल में रही। इसके बाद वह मायके चली गई।
विज्ञापन


ससुराल न आने के चलते सुकमल भी पत्नी के मायके जाकर उसके साथ रहने लगा। तीन दिन पूर्व सुकमल घर लौटा। उसने पत्नी को भी साथ लाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं आई। इससे वह परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुकमल के माता-पिता के मुताबिक गुरुवार देर शाम को बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। देर शाम को जब गांव के बाहर अंतिम संस्कार हो रहा था। तभी मृतक की पत्नी ज्योति की सूचना पर पहुंची पयागपुर पुलिस ने चिता को बुझवाकर अधजले शव को कब्जे में ले लिया।


थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की पत्नी ने ससुर हिमांशु, जेठ चंद्रजीत, देवर, राकेश व पुरुषोत्तम के अलावा जेठानी और देवरानी पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उधर मृतक के पिता हिमांशु का कहना है कि बहू के घर पर न रहने से बेटा काफी परेशान था। इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed