{"_id":"5ac8fd984f1c1bf4618b6057","slug":"81523121560-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"93 शिकायतों में 29 का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
93 शिकायतों में 29 का मौके पर निस्तारण
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। जनपद में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 93 शिकायतें आईं जिनमें 29 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष अन्य मामलों को संबंधित विभागों को सौंप दिया गया।
नगर कोतवाली में कुल छह मामले आए, जिसमें से 5 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष बचे एक मामले में पुलिस को भेजा गया। इस दौरान नायब तहसीलदार नगर अविचल प्रताप सिंह, कोतवाल अमर सिंह, कानूनगो नगर सुधांशु श्रीवास्तव समेत लेखपाल मौजूद रहे। वहीं, कैंट थाने में कुल सात मामले आए, जिसमें से छह मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान सीओ सिटी अमित कुमार थाना प्रभारी राजेश सिंह मौजूद रहे।
मवई थाना में तहसीलदार रुदौली रामजन्म यादव की उपस्थिति में कुल 11 मामले आए। इसमें राजस्व से संबंधित 10 मामले थे तथा एक मामला पुलिस से संबंधित था। इनमें से एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष मामले को निस्तारण करने के लिए पुलिस तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया। हैदरगंज थाने में 11 शिकायतें आईं जिनमें 5 का निस्तारण किया गया। यहां थाना प्रभारी रामचंद्र सरोज मौजूद रहे। रौनाही थाने में कुल 9 मामले आए, जिनमें किसी का निस्तारण नहीं हो सका। यहां तहसीलदार राजीव शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक पीके पांडेय, राजस्व निरीक्षक प्रियदंबा मिश्रा मौजूद रहे। खंडासा थाने में 11 शिकायतें आई, इनमें एक का निस्तारण किया गया। कानूनगो चकबंदी लालचंद मौजूद रहे। इसी क्रम में महराजगंज थाने में 6 शिकायतें आई जिनमें दो का, कोतवाली रुदौली में 7 में से तीन का, बीकापुर में 17 में से 3, इनायतनगर में आई 18 शिकायतों में से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।