फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ में शामिल होगा टीईटी संगठन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ में शामिल होगा टीईटी संगठन

Mon, 05 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ में शामिल होगा टीईटी संगठन
demo pic
गोंडा। टीईटी प्राथमिक शिक्षक संघ राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ में शामिल होगा। टेट संगठन के शिक्षक महासंघ की सदस्यता लेंगे। रविवार को टीईटी संगठन के पदाधिकारियों ने गांधी पार्क में बैठक की और इस पर विचार विमर्श किया। गांधी पार्क में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के संरक्षक वीरेंद्र मिश्र ने कहा कि संगठन की विभागीय मान्यता न होने के कारण शिक्षक समस्याओं को सही तरीके से निस्तारित कराने मेें समस्या आती है।
विज्ञापन


ऐसे में एक स्थायी मान्यता प्राप्त संगठन की कमी महसूस की जा रही है। जिलाध्यक्ष गजाधर सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षक महासभा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी संगठन होने के कारण राष्ट्रीय शिक्षक महासभा से जुड़कर पुरानी पेंशन, अंतरजनपदीय स्थानांतरण सहित अन्य समस्याओं का निराकरण आसानी से कराया जा सकेगा।
विज्ञापन


बैठक में राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ के मंडलीय संयोजक डॉ. रामानंद तिवारी मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। उन्होंने संघ के बारे में उपस्थित सदस्यों को जानकारी दी और टीईटी संगठन के सदस्यों को महासंघ की सदस्यता लेने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने समर्थन किया। बैठक में सुनीता गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, ललित मिश्र, सूर्यमणि, घनश्याम शुक्ल, अरुणिमा शाही, अतुल श्रीवास्तव,राजेंद्र शुक्ल, हरिनरायण, गुलामनबी, श्रीपाल चौधरी समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed