{"_id":"5a64c7e04f1c1b6d268b5a3b","slug":"81516554208-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 फीसदी जलकर घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 फीसदी जलकर घटा
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। नानपारा नगर पालिका परिषद सभागार में सभासदों की बैठक हुई। इसमें जलकर 50 प्रतिशत घटा दिया गया। प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया गया। बोर्ड की बैठक में तीन करोड़ के प्रस्ताव का बजट भी पास किया गया। इस बजट से नाली, स्वच्छता, सड़क व विद्युत निर्माण किया जाएगा।
नानपारा नगर पालिका परिषद परिसर में बोर्ड की बैठक हुई। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल मोहीद राजू ने की। बैठक में सर्वसम्मति से नगर के विकास के लिए तीन करोड़ का प्रस्ताव रखा गया। इसे सभासदों ने सर्वसम्मति से पास किया।
अध्यक्ष ने कहा कि तीन करोड़ की योजनाओं में नगर के सभी वार्डों के मार्गों पर इंटरलॉकिंग, पालिका की दुकानों का निर्माण, विद्युत, स्वच्छता योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। जल्द सभी कार्य शुरू होंगे। जलकर भी 50 फीसदी घटा दिया गया है। पहले 50 रुपये महीना टैक्स देना पड़ता था।
विज्ञापन
अब नगर क्षेत्र के लोगों को सिर्फ 25 रुपये ही कर देना पड़ेगा। नपाप अध्यक्ष अब्दुल ने बताया कि 14वें वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से तीन करोड़ की लागत से वार्डों में निर्माण कार्य, विद्युत व साफ-सफाई व्यवस्था की जाएगी।
स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नगर में सफाई व्यवस्था के लिए 20 सफाईकर्मी आउट सोर्सिंग से रखे जाएंगे। ये नगर में डोर-टू-डोर कूड़े का संकलन करेंगे। इस मौके पर नगर क्षेत्र के सभी सभासद, प्रतिनिधि व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
शासन को 10 करोड़ का भेजा प्रस्ताव
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नगर में स्थित काली कुंडा मंदिर के सरोवर का सौंदर्यीकरण, नानपारा-बहराइच मार्ग पर बड़ा नाला व जलनिकासी की समस्या को दूर करने के लिए नालों का निर्माण कराया जाएगा।
इसके लिए शासन को 10 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। पैसा अवमुक्त होते ही निविदा के माध्यम से कार्य शुरू कर दिया जाएगा।