{"_id":"5a5e34164f1c1b90268b4b7e","slug":"81516123158-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों लेट रहीं नौ एक्सप्रेस ट्रेनें, यात्रियों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों लेट रहीं नौ एक्सप्रेस ट्रेनें, यात्रियों को हुई परेशानी
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। खराब मौसम का प्रतिकूल प्रभाव ट्रेनों की गति पर पड़ रहा है। मंगलवार को नौ एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं। ट्रेनों के देरी से चलने का नतीजा रहा कि कड़ाके की ठंड में गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियाें को इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा।
करीब एक माह से ट्रेनों के विलंब से चलने व निरस्त होने का सिलसिला चल रहा है। मंगलवार को भी यह दौर जारी रहा। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार मरुधर डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 7:33 बजे से 13, कैफियात डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय 6 बजकर 44 मिनट से 14 घंटे विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
पटना कोटा अप एक्सप्रेस निर्धारित समय 7 बजकर 13 मिनट से 10 घंटा, कैफियात अप एक्सप्रेस निर्धारित समय 6 बजकर 40 मिनट से साढ़े 6 घंटा, सियालदाह अप एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 4 बजकर 56 मिनट से साढ़े 5 घंटा, सियालदाह डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय 10 बजकर 13 मिनट से साढ़े 6 घंटा, किसान डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय 4 बजकर 30 मिनट से 5 घंटा, दून अप एक्सप्रेस दोपहर 1 बजकर 8 मिनट से 5 घंटा व दून डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय 12 बजकर 21 मिनट से 2 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने के चलते गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को घंटों कड़ाके की ठंड में संबंधित ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा।