{"_id":"59b6c9054f1c1be47f8b62aa","slug":"81505151237-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्रा (बहराइच)। मझरा गांव निवासी विवाहिता से पति और ससुराल के अन्य लोग शादी के बाद से 50 हजार रुपये नगदी और बाइक की डिमांड कर रहे थे। आए दिन उसी के लिए विवाहिता को परेशान किया जाता था। पिटाई भी होती थी। रविवार की रात को भी पति ने मारापीटा। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। मौके पर तहसीलदार, सीओ और कोतवाल ने पहुंचकर मुआयना किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। इस मामले में पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत बेझा गांव निवासी बिंदी प्रसाद उर्फ दुंदीराम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी गीता (28) का विवाह पांच वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के मझरा गांव निवासी अमिरका के साथ किया था। विवाह के साल भर तो बेटी की जिंदगी हंसीखुशी गुजरी। लेकिन इसके बाद उसे शादी में कम दहेज मिलने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इस मामले में विवाहिता ने मायके में पिता, भाई व मां को उत्पीड़न की जानकारी दी। दो-तीन महीने तो बेटी के ससुरालीजन शांत रहे। लेकिन फिर उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। बिंदी प्रसाद का कहना है कि रविवार देर शाम को पुत्री गीता ने फोन कर पति व ससुराल के अन्य लोगों द्वारा अकारण पीटने की जानकारी दी। ससुरालीजनों से संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर बिंदी प्रसाद बेटे के साथ बेटी की ससुराल को रवाना हुए। यहां पहुंचने पर पता चला कि पहले ही उसकी मौत हो चुकी है। ससुराल के लोग फरार हो गए। पिता की सूचना पर कोतवाली मुर्तिहा के प्रभारी निरीक्षक रामअवतार यादव, सीओ एसके यादव, मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार सोहनलाल गांव पहुंचे। मजिस्ट्रेट तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ससुरालीजनों ने विवाहिता की हत्या के बाद उसके शव को फांसी के फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी ससुरालीजन फरार हैं। तलाश में दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।