फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   8100 New corona cases found in Uttar Pradesh.

यूपी: 13 दिनों में 50 फीसदी कम हुए कोरोना के सक्रिय मामले, 24 घंटे में 8100 नए संक्रमित मिले

Sun, 30 Jan 2022 02:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 30 Jan 2022 02:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के उद्देश्य से 24 से 29 जनवरी तक आयोजित प्रदेशव्यापी विशेष सर्विलांस अभियान बहुत प्रभावी रहा है। उन्होंने टीकाकरण को समय से पूरा करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
8100 New corona cases found in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोविड की तीसरी लहर नियंत्रण में है। हर दिन 2 लाख से ढाई लाख टेस्ट किए जा रहे हैं और पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। हर नए दिन के साथ नए केस कम मिल रहे हैं तो 17 जनवरी के एक लाख से अधिक एक्टिव केस के सापेक्ष 13 दिनों में 50 फीसदी की गिरावट हो चुकी है। वर्तमान में 55,574 एक्टिव केस हैं, इसमें से 53,361 लोग घर पर ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। स्पष्ट है कि बहुत कम संख्या में लोगों को अस्पताल की जरूरत पड़ रही है। यह संक्रमण वायरल फीवर की तरह है। अतः इससे डरने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सभी एहतियात अवश्य बरते जाएं। मुख्यमंत्री रविवार को टीम-9 के साथ कोरोना की स्थिति पर बैठक कर रहे थे जिसमें उन्होंने अफसरों को दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


प्रदेश में बीते 24 घंटों में 02 लाख 02 हजार 467 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 8100 नए कोरोना पॉजिविट पाए गए। इसी अवधि में 12,080 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। यह अच्छे संकेत हैं। कोरोना की हार तय है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा प्रदेश शत-प्रतिशत टीकाकरण की दिशा में सतत अग्रसर है। प्रदेश में अब तक 25 करोड़ 85 लाख से अधिक कोविड टीके का सुरक्षा कवच नागरिकों को प्रदान किया जा चुका है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के 99.49 फीसदी से अधिक लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है, जबकि 68 फीसदी से अधिक लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। विगत दिवस तक 15-17 आयु वर्ग के लगभग 65 फीसदी किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है और 31 जनवरी तक के लक्ष्य के अनुसार पात्र 95 फीसदी से अधिक लोगों को प्री-कॉशन डोज भी मिल चुकी है। यह स्थिति संतोषजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एग्रेसिव ट्रेसिंग और टेस्टिंग, त्वरित ट्रीटमेंट और तेज टीकाकरण कोविड के प्रसार को रोकने का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। 31 जनवरी तक 100 फीसदी लोगों को टीके की पहली डोज और 75 फीसदी पात्र नागरिकों को दूसरी डोज लगाने का हमारा लक्ष्य है। इसे प्रत्येक दशा में पूरा किया जाना चाहिए।

विशेष सर्विलांस अभियान रहा प्रभावी

कोरोना की रोकथाम के उद्देश्य से 24 से 29 जनवरी तक आयोजित प्रदेशव्यापी विशेष सर्विलांस अभियान बहुत प्रभावी रहा है। निगरानी समितियां, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की टीम घर-घर गईं और लोगों का हाल चाल पूछा। इस अवधि में 110857 लक्षणयुक्त लोगों की पहचान हुई। जबकि 239 लोगों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब तक एक लाख से अधिक लोगों को मेडिसिन किट मिल गई है, शेष को भी जल्द उपलब्ध कराया जाए। स्क्रीनिंग के दौरान 04.18 लाख वरिष्ठ नागरिक बिना टीकाकरण के मिले, इनका तत्काल टीकाकवर दिया जाए। 02 साल से छोटे करीब 7.01 लाख नवजात शिशुओं के नियमित टीकाकरण बाधित हुआ है और 2.89 लाख गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन शेष है। इन शिशुओं और महिलाओं को अभियान चलाकर टीकाकवर दिया जाए।

कोविड की तीसरी लहर के बीच प्रयागराज में पारंपरिक माघ मेले का सुव्यवस्थित आयोजन जारी है। मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान-पर्व के दृष्टिगत मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह और अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य द्वारा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर ली जाए। कोविड सम्बन्धी एहतियात को ध्यान में रखते हुये लाखों कल्पवासी अपने व्रत-संकल्प की पूर्ति कर रहे हैं। यह आत्मिक संतोषदायक है। साधु-संतों और कल्पवासियों से निरंतर संवाद भी बनाये रखा जाए।

सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से अस्पताल में उपचाराधीन कोविड पॉजिटिव लोगों के परिजनों से नियमित अंतराल पर संवाद किया जाए। होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे लोगों से संवाद कर उन्हें मेडिकल परामर्श, दवाएं आदि मुहैया कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed