फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   80,000 rupees stolen from scooter's storage compartment in broad daylight

Lucknow News: दिनदहाड़े स्कूटी की डिकी से 80 हजार रुपये चोरी

Thu, 18 Jun 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 18 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
80,000 rupees stolen from scooter's storage compartment in broad daylight
सरोजनीनगर। ट्रांसपोर्टनगर में मंगलवार को चोरों ने स्कूटी की सीट का लॉक तोड़कर डिकी में रखे करीब 80 हजार रुपये, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। पीड़ित ने ट्रांसपोर्टनगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कृष्णानगर के सुंदरनगर निवासी गणेश शंकर शर्मा के अनुसार, वह आरटीओ कार्यालय में संविदा पर कार्यरत हैं। मंगलवार शाम करीब 7 बजे उन्होंने अपनी स्कूटी न्यू पंजाबी ढाबे के पास खड़ी की थी। वह बैग की मरम्मत कराने दुकान पर गए थे। घर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि स्कूटी की सीट का लॉक टूटा हुआ था। सीट के नीचे बनी डिकी से नकदी, मोबाइल फोन और बैग गायब थे। बैग में उनका आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज थे। एसएसआई हरदारी लाल ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed