फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   80 crore rupees projects inaugrated and laid the foundation stone in Amethi.

अमेठी को 80 करोड़ की योजनाओं की सौगात, डिप्टी सीएम व कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी रहे मौजूद

Sat, 26 Dec 2020 08:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 26 Dec 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
80 crore rupees projects inaugrated and laid the foundation stone in Amethi.
कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में अमेठी में करीब 80 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गौरीगंज के नवोदय विद्यालय में किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब अमेठी की सूरत बदल रही है। विकास योजनाओं का धन निचले स्तर तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन


इसके पहले, दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने फ्लाई ओवर निर्माण का विरोध करने वाले व्यापारियों का खरी-खरी सुनाई। मंत्री ने कहा कि तीन लोगों का हित सुरक्षित करने के लिए तीन लाख लोगों को परेशान होने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता। इस दौरान मंत्री ने भाजपा से जुड़े एक व्यापारी नेता को कांग्रेस जिलाध्यक्ष का रिश्तेदार बताया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को शहर पहुंचीं। केंद्रीय मंत्री शोक संवेदना व्यक्त करने पूर्व विधायक स्व. पं. जमुना प्रसाद मिश्र के घर जा रही थीं कि बड़ी संख्या में पहुंचे व्यापारियों ने उन्हें रोक लिया। व्यापारियों ने मंत्री से ककवा रोड पर बन रहे फ्लाई ओवर निर्माण में बरती जा रही खामियां गिनाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, महामंत्री सोनू कसौधन और व्यवसाई अजय अग्रहरि ने ज्ञापन देकर कहा कि ककवा रोड पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर से कोई विरोध नहीं है। व्यापारियों ने कहा कि फ्लाई ओवर के दोनों किनारों पर विद्युत लाइन को अंडर ग्राउंड किया जाए। ब्रिज के दोनों तरफ अंडर ग्राउंड सीवेज का निर्माण किया जाए। रोड की चौड़ाई ना बढ़ाई जाए।
 

व्यापारियों का कहना था कि ऐसा नहीं हुआ तो बड़ी संख्या में छोटे व्यापारियों का व्यापार समाप्त हो जाएगा। व्यापार मंडल की पूरी बात सुनने के बाद स्मृति ने दो टूक कहा कि तीन लोगों की मांग पर तीन लाख लोगों को परेशानी में नहीं डाला जा सकता। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए व्यापार मंडल की मांग पर ही फ्लाई ओवर का निर्माण हो रहा है। इस दौरान मंत्री ने पुराने भाजपाई व व्यापारी अनूप अग्रवाल से पूछा कि आप तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के बहनोई हैं न।

केशव ने कांग्रेस को बताया दलाल

शहर के जवाहर नवोदय विद्यालय में 80 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करने के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी कांग्रेस पर जमकर बरसे। केशव ने कांग्रेस को दलाल व कमीशन बाज बताया। कहा कि दिल्ली से 100 रुपये चलते थे तो 15 ही जनता तक पहुंचते थे। 85 प्रतिशत कांग्रेस के दलाल खा जाते थे। गरीब व अमीर के बीच का अंतर कांग्रेस कभी नहीं सोच सकती। कांग्रेस तो चाहती थी कि गरीब और गरीब हो जाए। किसान पिसान (आटा) हो जाए।

डिप्टी सीएम यहीं नहीं रुके। कहा कि गरीबों को सुख में नहीं पीड़ा में जीवन यापन करने की सोच गांधी परिवार रखता था। केशव ने पीएम मोदी को राष्ट्र ऋषि की संज्ञा दी। कहा, 2014 में मोदी के आते ही जनधन में 14 करोड़ खाते खुल गए। पहले बिजली के लिए लोग रात-रात जगते थे आज 16 से 18 घंटे बिजली मिल रही है। किसान बिल पर हो रहे प्रदर्शन पर कहा कि कांग्रेस व सपा के संरक्षण में मुट्ठी भर किसान विरोध कर रहे हैं।

कहा कि किसानों को गुमराह करने वाले राहुल व अखिलेश को रबी व खरीफ का अंतर तक पता नहीं है। सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का जिक्र करते हुए केशव ने एक वर्ष में अमेठी में पांच अरब कीमत की सड़क, पुल व ओवर ब्रिज निर्माण कराने की जानकारी दी। कहा कि आज भी स्मृति की ओर से एक अरब से अधिक लागत की सड़कों के चौड़ीकरण व मरम्मत का प्रस्ताव मिला है। केशव ने मंच से ही अफसरों को स्मृति की ओर से मिले प्रस्ताव पर आगणन तैयार कराकर अविलंब मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया। निर्माणाधीन बड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed