फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   8 year old girl raped in Lucknow

लखनऊ: गुब्बारा बेचने वाले नौ साल के बच्चे ने आठ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मेला देखने आई थी लड़की

Wed, 27 Sep 2023 05:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 27 Sep 2023 05:32 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी अतुल श्रीवास्तव के मुताबिक पीजीआई क्षेत्र निवासी 8 वर्षीय बच्ची 24 सितंबर की शाम मेला देखने अहिमामऊ गई थी। जहाँ उसकी मुलाक़ात ग़ुब्बारा बेचने वाले नौ साल के बच्चे से हुई। 

विज्ञापन
8 year old girl raped in Lucknow
रेप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में आठ वर्षीय बच्ची के साथ नौ साल के बच्चे ने दुष्कर्म किया। किसी से कुछ भी बताने पर आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। लिहाजा डरी सहमी मासूम ने तीन दिनों तक मामले को दबाए रखा। बाद में बुधवार को मासूम बच्ची ने पिता को रोते हुए आप बीती बताई। बेटी के साथ थाने पहुंचे पिता ने मामले की शिकायत की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी अतुल श्रीवास्तव के मुताबिक पीजीआई क्षेत्र निवासी 8 वर्षीय बच्ची 24 सितंबर की शाम मेला देखने अहिमामऊ गई थी। जहाँ उसकी मुलाक़ात ग़ुब्बारा बेचने वाले नौ साल के बच्चे से हुई। आरोप है कि मेला देखने के बाद रात में बच्चे ने अहिमामऊ मे ही झाड़ियों के बीच ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौक़े से भाग निकला। 
विज्ञापन


घर वापस लौटी बच्ची ने चुप्पी साध ली। बेटी को गुमसुम देख 26 सितंबर की रात पिता ने उससे कारण पूछा,तो मासूम रो पड़ी। रो-रो कर उसने पिता से पूरी बात बताई। बुधवार को बेटी के साथ थाने पहुँचे पिता ने मामले की लिखित शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed