{"_id":"651418c5f26c52039c0d81a4","slug":"8-year-old-girl-raped-in-lucknow-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: गुब्बारा बेचने वाले नौ साल के बच्चे ने आठ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मेला देखने आई थी लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: गुब्बारा बेचने वाले नौ साल के बच्चे ने आठ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मेला देखने आई थी लड़की
Wed, 27 Sep 2023 05:32 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 27 Sep 2023 05:32 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी अतुल श्रीवास्तव के मुताबिक पीजीआई क्षेत्र निवासी 8 वर्षीय बच्ची 24 सितंबर की शाम मेला देखने अहिमामऊ गई थी। जहाँ उसकी मुलाक़ात ग़ुब्बारा बेचने वाले नौ साल के बच्चे से हुई।
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में आठ वर्षीय बच्ची के साथ नौ साल के बच्चे ने दुष्कर्म किया। किसी से कुछ भी बताने पर आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। लिहाजा डरी सहमी मासूम ने तीन दिनों तक मामले को दबाए रखा। बाद में बुधवार को मासूम बच्ची ने पिता को रोते हुए आप बीती बताई। बेटी के साथ थाने पहुंचे पिता ने मामले की शिकायत की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी अतुल श्रीवास्तव के मुताबिक पीजीआई क्षेत्र निवासी 8 वर्षीय बच्ची 24 सितंबर की शाम मेला देखने अहिमामऊ गई थी। जहाँ उसकी मुलाक़ात ग़ुब्बारा बेचने वाले नौ साल के बच्चे से हुई। आरोप है कि मेला देखने के बाद रात में बच्चे ने अहिमामऊ मे ही झाड़ियों के बीच ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौक़े से भाग निकला।
विज्ञापन
घर वापस लौटी बच्ची ने चुप्पी साध ली। बेटी को गुमसुम देख 26 सितंबर की रात पिता ने उससे कारण पूछा,तो मासूम रो पड़ी। रो-रो कर उसने पिता से पूरी बात बताई। बुधवार को बेटी के साथ थाने पहुँचे पिता ने मामले की लिखित शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
विज्ञापन