फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   8 new lion in lucknow zoo

जाड़े की गुनगुनी धूप में लीजिए, लॉयन सफारी का मजा

Fri, 25 Oct 2013 09:26 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 25 Oct 2013 09:26 AM IST
विज्ञापन
8 new lion in lucknow zoo

डेढ़-दो महीने ही सही, लेकिन शहरवासी लखनऊ में ही लॉयन सफारी का

विज्ञापन
लुत्फ उठा सकेंगे।

जाड़े की गुनगुनी धूप में लखनऊ जू आने वाले लोगों को एक साथ आठ बब्बर शेर देखने को मिलेंगे। कोई टहलते तो कोई दहाड़ते हुए। लखनऊ जू स्टाफ इसके लिए तैयारियों में जुटा है।

बलरामपुर लॉयन हाउस के नजदीक बने हाइब्रिड लॉयन प्रिंस व शिवांगी के बाड़े के पास ही नए गुजराती मेहमानों के बाड़े तैयार हो रहे हैं।


पढ़ें- ZOO में हाइड्रोसाइनाइड ने निगली 17 हिरनों की जान

इटावा लॉयन सफारी के लिए गुजरात से दूसरे चरण में आने वाले एशियाई बब्बर शेरों का अगला जत्था नवंबर में आना प्रस्तावित है, जिन्हें हाइब्रिड लॉयन प्रिंस व शिवांगी के बाड़े के बगल वाले स्थान में ही रखे जाने का प्लान है।

चूंकि प्रोजेक्ट के तहत कानपुर जू के दो और लखनऊ जू के कई एशियाई बब्बर शेरों को जनवरी 2014 में सफारी में उतारा जाना है। ऐसे में इस दौरान जू आने वाले दर्शकों को आठ शेर देखने को मिलेंगे।

बलरामपुर लॉयन हाउस में दो एशियाई बब्बर शेर हीर और मोजकब कुबेर हैं। इनके ठीक बगल वाले बाड़े में हाइब्रिड लॉयन प्रिंस और शिवांगी हैं। इनके बाड़े में आने वाले चार अन्य शेरों को भी ठहराया जाना है।

पढ़ें- ZOO: नए डायरेक्टर अनुपम गुप्ता ने संभाला चार्ज

बलरामपुर हाउस से महज 40 कदमों पर ही दर्शक दोनों बाड़ों में शाही वन्यजीवों से दो-चार होंगे। नए मेहमानों के लिए हाइब्रिड लॉयन प्रिंस और शिवांगी के बाड़े को फिलहाल बड़ी तेजी से संवारा जा रहा है।

हर जोड़े को अलग घर के साथ उनका खुला हुआ आंगन, जहां वो सैर कर सकें, दिए जाने का प्लान है। इसके लिए बाड़ों में साफ-सफाई के साथ 80 प्रतिशत से अधिक इलाके की झाड़ियां भी हटाई जा चुकी हैं। चेनलिंक पार्टिशन पर भी काम होगा।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed