{"_id":"5edd4b7b8ebc3e907149caff","slug":"8-more-corona-positive-in-lucknow20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के आठ और मरीज मिले, लखनऊ में 485 हुई संख्या, दहशत में इस इलाके के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के आठ और मरीज मिले, लखनऊ में 485 हुई संख्या, दहशत में इस इलाके के लोग
Mon, 08 Jun 2020 12:34 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में रविवार को कोरोना के आठ मरीज पाए गए हैं। इनमें छह महिला तो दो पुरुष हैं। छह राजधानी के निवासी हैं और एक महिला कानपुर की और एक पुरुष बस्ती का रहने वाला है। राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 485 और यहां के मूल निवासियों की संख्या 348 हो गई है।
राजधानी में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। एक के बाद एक नए इलाकों में भी पॉजिटिव मरीज पाए जा रहे हैं। रविवार को ऐशबाग निवासी बलरामपुर अस्पताल के पूर्व निदेशक के परिवार की एक महिला और एक किशोरी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पूर्व निदेशक की मृत्यु के बाद उनका बेटा भी पॉजिटिव पाया गया था।
इसी तरह गोमती नगर विस्तार में स्थित ओमेक्स अपार्टमेंट में रहने वाले परिवार के तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इस परिवार का एक व्यक्ति पिछले सप्ताह पॉजिटिव पाया गया था। लक्षण के आधार पर उसकी पत्नी और बेटा-बेटी की जांच कराई गई तो तीनों पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
इसी तरह सिकंदर बाग के तिलक मार्ग निवासी एक महिला की पॉजिटिव पाई गई है। वह यहां की निवासी है और कुछ दिन पहले मुंबई से लौटी है। गर्भवती होने की वजह से वह डॉक्टर को दिखाने गई थी। डॉक्टर की सलाह पर कोरोना की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कोरोना वार्ड में कर्मचारी बेहोश
कानपुर निवासी महिला एसजीपीजीआई में दिखाने के लिए आई थी। उन्होंने शनिवार को जांच कराई। इस दौरान विराज खंड निवासी रिश्तेदार के यहां रुकी हुई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि जिस परिवार में महिला रुकी थी उन लोगों को होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है। वहीं विराज खंड के लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी जिम्मेदार ने क्षेत्र का निरीक्षण नहीं किया। न ही कोई टीम स्क्रीनिंग, सैंपलिंग के लिए आई। लोग मनमाने तौर पर घूम रहे हैं इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
लोहिया संस्थान के शहीद पथ स्थित कोरोना हॉस्पिटल में कार्यरत संविदा कर्मचारी रविवार को अचानक बेहोश हो गया। हॉस्पिटल ब्लॉक में उसकी कोरोना जांच कराई गई। मीडिया प्रभारी डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि कर्मचारी कोरोना वार्ड में ड्यूटी कर रहा था। इस कारण भी उसका कोविड टेस्ट कराया गया है।
लोहिया में ट्रायज एरिया सैनिटाइज: लोहिया के सुपर स्पेशिएलिटी ट्रायज एरिया में न्यूरोलॉजी के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। यह मरीज बस्ती का निवासी है। उसे कोरोना हॉस्पिटल भेज दिया गया है। ट्रायज एरिया को बंद करके सैनिटाइज कराया गया।