यूपी में आठ आईपीएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर
यूपी में बुधवार को आठ आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इसमें फतेहगढ़ के एसपीएस-99 बैच के आरकेएस राठौड़ को पीएससी मुख्यालय लखनऊ के पुलिस उपमहानिरीक्षक से लखनऊ परिक्षेत्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है।
अंबेडकरनगर एसपीएस 2000 बैच के देवेन्द्र कुमार चौधरी को पुलिस मुख्यालय महानिदेशक से लखनऊ के पीएससी मुख्यालय में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।
हरदोई के पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद को अब वाराणसी की 34वीं वाहिनी पीएससी में सेनानायक के पद पर तैनात किया गया है।
हरीश कुमार लखनऊ के बनें पुलिस महानिदेशक
वहीं लखनऊ मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात उमेश कुमार सिंह को हरदोई में पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है।
गाजियाबाद में 47वीं वाहिनी पीएससी में सेनानायक के पद पर तैनात अलंकृता सिंह को हापुड़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
हापुड के पुलिस अधीक्षक योगेश सिंह को अब गाजियाबाद की 47वीं वाहिनी पीएससी में सेनानायक के पद पर तैनाती दी गई है।
उन्नाव पीटीएस के पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार को लखनऊ मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनाती दी गई है।
वहीं लखनऊ में सीबीसीआईडी के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार को उन्नाव में पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात किया गया है।