फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   8 IPS and 54 PPS officers transferred in Uttar Pradesh.

UP News: यूपी में आठ आईपीएस व 56 पीपीएस अफसरों के तबादले, जानें- किसे कहां मिली तैनाती

Sun, 28 Jan 2024 05:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 28 Jan 2024 05:32 PM IST
सार

यूपी में आठ आईपीएस व 56 पीपीएस अफसरों की नियुक्ति में फेरबदल किया गया है। कई जिलों के अपर पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं।

विज्ञापन
8 IPS and 54 PPS officers transferred in Uttar Pradesh.
- फोटो : Social Media

विस्तार

विज्ञापन

डीजीपी मुख्यालय ने रविवार को आठ आईपीएस और 56 पीपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। जिलों में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात वर्ष 2019 और 2020 बैच के आईपीएस अफसरों को एडिशनल एसपी के पद पर तैनाती दी गयी है। इसके अलावा 17 एएसपी और 39 डिप्टी एसपी का तबादला भी किया गया है।

आदेश के मुताबिक आईपीएस अफसरों वर्ष 2019 बैच के अभिनव त्यागी को कुशीनगर भेजा गया है। 2020 बैच के आदित्य बंसल को मेरठ से मुजफ्फरनगर में एएसपी ग्रामीण, चिराग जैन को प्रयागराज से आजमगढ़ में एएसपी ग्रामीण, विक्रम दहिया को झांसी से पीलीभीत, अनुकृति शर्मा को बुलंदशहर से संभल, अभिजीत कुमार को बरेली से फतेहपुर, मानुष पारिक को गोरखपुर से अंबेडकरनगर और मनोज कुमार रावत को बुलंदशहर से गोंडा भेजा गया है।

विज्ञापन

अवध में इन पीपीएस को मिली तैनाती
वहीं पीपीएस अफसरों के तबादले में एसडीआरएफ में तैनात शुएब इकबाल को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, 112 में तैनात हरेंद्र प्रताप यादव को एसडीआरएफ, एडीजी जोन लखनऊ के स्टाफ अफसर अनिल कुमार झा को बलिया, फायर सर्विस में तैनात दिनेश कुमार पुरी को यूपी 112 और एसआईटी में तैनात श्वेता श्रीवास्तव को उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड भेजा गया है। वहीं डिप्टी एसपी रैंक के कई अफसरों में डॉ. अर्चना सिंह को भ्रष्टाचार निवारण संगठन से अयोध्या, आनंद कुमार राय को बहराइच से प्रतापगढ़, सतीश चंद्र शुक्ला को पीलीभीत से सीतापुर, शमशेर बहादुर को अयोध्या से खीरी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन



यहां देखें पीपीएस अफसरों के तबादलों की सूची





 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed